खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4750 से अधिक एथलीटों की भागीदारी होगी, जो 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे
खेलों के शुभंकर का नाम जीतू रखा गया है, जो उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारासिंघा का प्रतिनिधित्व करता है
25 मई से 3 जून तक खेल आयोजित किए जाएंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 2022 के उद्घाटन की घोषणा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने देश में खेल की संस्कृति को विकसित करने और युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने पर बहुत ध्यान दिया है। नवोदित खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं और देश में खेल के इकोसिस्टम को मजबूत करने के प्रयास किए गए हैं। खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का आयोजन इसी दिशा में एक और कदम है।

इस साल खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का तीसरा आयोजन 25 मई से 3 जून तक उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की जाएंगी। खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4750 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। खेलों का समापन समारोह 3 जून को वाराणसी में होगा।

खेलों के शुभंकर का नाम जीतू है, जो उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारासिंघा का प्रतिनिधित्व करता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India drives iPhone production: Apple exceeds iPhone production target under PLI scheme by 80%

Media Coverage

India drives iPhone production: Apple exceeds iPhone production target under PLI scheme by 80%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister reflects on Navratri’s journey of unwavering faith
March 21, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared his reflections today on the spiritual significance of the holy festival of Navratri, highlighting the transformative power of faith in the Mother Goddess.Shri Modi shared a devotional hymn dedicated to the Goddess on this occasion.

The Prime Minister wrote on X:

"जगतजननी माता पर अटूट विश्वास उनके भक्तों में नई चेतना और स्फूर्ति का संचार करने वाला है।"