प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को भारतीय विश्वविद्यालय संघ की 95वीं वार्षिक बैठक और वायस चांसलर्स के राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को सुबह 11 बजे इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर पीएम मोदी, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़ी चार किताबों का लोकार्पण करेंगे। इन किताबों के लेखक श्री किशोर मकवाना हैं। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की मेजबानी डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद द्वारा की जाएगी।

14-15 अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश की सर्वोच्च संस्था भारतीय विश्वविद्यालय संघ आयोजित कर रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान भारतीय विश्वविद्यालय संघ का 96वां स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की स्थापना 1925 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान नेताओं के संरक्षण और मार्गदर्शन में हुआ था।

वायस चांसलर्स के राष्ट्रीय सेमिनार की थीम होगी- ‘भारत में उच्च शिक्षा में सुधार हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 का क्रियान्वयन’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में भाग लिया
June 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में भाग लिया, जहाँ पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पुरस्कार विविध क्षेत्रों में की गई असाधारण सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उल्लेख किया कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता समाज के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता के सर्वोत्तम स्वरूप का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा अनगिनत नागरिकों को प्रेरित करती है और सभी को कड़ी मेहनत और सेवा के महत्व की याद दिलाती है।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा;

“आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में शामिल हुआ, जहाँ पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में किए गए असाधारण कार्यों और समर्पण का सम्मान हैं। प्रत्येक पुरस्कार विजेता समाज के प्रति हमारे राष्ट्र की प्रतिबद्धता के सर्वोत्तम उदाहरण हैं। उनकी जीवन यात्रा न केवल अनगिनत नागरिकों को प्रेरित करती है, बल्कि सभी को कड़ी मेहनत और सेवा की शक्ति का स्मरण भी कराती है।

@PadmaAwards”