प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1:45 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे।

इंटरपोल की 90वीं महासभा 18 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। इस बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे जिनमें मंत्री, विभिन्न देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केन्द्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। यह महासभा इंटरपोल की सर्वोच्च शासी निकाय है और अपने कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है।

भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है। यह बैठक भारत में आखिरी बार 1997 में हुई थी। भारत की आजादी के 75वें वर्ष के समारोह के साथ 2022 में नई दिल्ली में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव को महासभा द्वारा भारी बहुमत से स्वीकार किया गया था। यह आयोजन पूरी दुनिया के सामने भारत की विधि एवं व्यवस्था से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासेर अल रईसी एवं महासचिव श्री जर्गन स्टॉक और सीबीआई निदेशक भी मौजूद रहेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए पिछले 12 वर्षों में किए गए प्रयासों के बारे में बताया
June 14, 2026
प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों की एक झलक साझा की और एक स्वस्थ भारत के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है जब हमें विश्‍व के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम-आयुष्मान भारत द्वारा सबसे कमजोर वर्ग को उच्च गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान वाले देश के रूप में जाना जाता है।

श्री मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना जैसी अन्य पहलों से दवाइयां सस्ती हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टेंट और घुटने के प्रत्यारोपण की कीमतें कम हो गई हैं, जिससे अनेक लोग लाभान्‍वित हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साथ ही, अधिक संस्थानों और सीटों की उपलब्धता के कारण चिकित्सा शिक्षा लोगों के लिए अधिक सुलभ हो गई है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हम अब तक की गई प्रगति को आगे बढ़ाते रहेंगे और उन्‍होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों की एक झलक भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में कहा:

"भारत ने पिछले 12 वर्षों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए काम किया है।"

हमें गर्व है जब हमें विश्‍व के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम-आयुष्मान भारत द्वारा सबसे कमजोर वर्ग को उच्च गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान वाले देश के रूप में जाना जाता है।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना जैसी अन्य पहलों से दवाइयां सस्ती हुई हैं। स्टेंट और घुटने के प्रत्यारोपण की कीमतें कम हो गई हैं, जिससे अनेक लोग लाभान्‍वित हुए हैं।

साथ ही, अधिक संस्थानों और सीटों की उपलब्धता के कारण चिकित्सा शिक्षा लोगों के लिए अधिक सुलभ हो गई है।

स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हम अब तक की गई प्रगति को आगे बढ़ाते रहेंगे

#12YearsOfSwasthBharat “

‘‘स्वास्थ्य क्षेत्र में आए बदलावों की एक झलक…

#12YearsOfSwasthBharat “