प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की।

प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे यह भी जोर दिया कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर साझा किया:

“मैंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से बात की।यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुए मौत पर दु:ख जताया। इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।

संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others

Media Coverage

PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 16 अप्रैल 2026
April 16, 2026

From Bullet Trains to Billion-Dollar Apple Exports: How PM Modi is Scripting India’s Golden Chapter