प्रधानमंत्री श्री लक्सन ने प्रधानमंत्री को उनके दोबारा चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी
दोनों नेताओं ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच परस्पर संबंधों पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
उन्होंने व्यापार, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के हितों पर गौर करने के लिए प्रधानमंत्री श्री लक्सन को धन्यवाद दिया, प्रधानमंत्री श्री लक्सन ने उनकी सुरक्षा और कल्याण का आश्वासन दिया

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री श्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री श्री लक्सन ने भारत में आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी को उनके दोबारा चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।

यह देखते हुए कि भारत-न्यूजीलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं, दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों पक्षों के बीच हाल ही में हुए उच्च-स्तरीय संपर्कों से सृजित उत्साह को रेखांकित करते हुए, उन्होंने व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, अंतरिक्ष सहित अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों के हितों पर गौर करने के लिए प्रधानमंत्री श्री लक्सन को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री श्री लक्सन ने उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

दोनों नेताओं ने एक दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Thought I Was Dreaming': Boatman Gouranga Biswas Recounts His 40-Minute Hooghly Ride With PM Modi

Media Coverage

'Thought I Was Dreaming': Boatman Gouranga Biswas Recounts His 40-Minute Hooghly Ride With PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 अप्रैल 2026
April 24, 2026

Made in India, Built for 2047: PM Modi’s Reforms Turning Rural Hope into National Strength