राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया
प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ रुख की पुष्टि की
दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी को और मज़बूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति, महामहिम श्री वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रमों पर विचार प्रकट किए।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और निरंतर रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Budget 2026 proposes seven high-speed rail corridors linking growth cities

Media Coverage

Budget 2026 proposes seven high-speed rail corridors linking growth cities
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया
February 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब में डेरा सचखंड बल्लां के दर्शन किए। श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर डेरा सचखंड बल्लां में होना एक बहुत ही खास एहसास है।

 

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर डेरा सचखंड बल्लां में होना एक बहुत ही खास एहसास था।"

“ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੀ ਜਯੰਤੀ 'ਤੇ ਡੇਰਾ ਸੱਚਖੰਡ ਬੱਲਾਂ ਵਿਖੇ ਆਉਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਖ਼ਾਸ ਅਹਿਸਾਸ ਸੀ।”