प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही के दिन 30 दिसंबर, 1943 के ऐतिहासिक अवसर पर नेताजी ने अद्वितीय साहस और वीरता के साथ पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास का यह क्षण राष्ट्र को याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से प्राप्त नहीं होती, बल्कि शक्ति, कड़ी मेहनत, न्याय और सामूहिक संकल्प से गढ़ी जाती है।

इस भावना को व्यक्त करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में एक शाश्‍वत सुभाषितम को साझा किया:

“आज ही के दिन 30 दिसंबर, 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में साहस और पराक्रम के साथ तिरंगा फहराया था। वह क्षण हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से नहीं, बल्कि सामर्थ्य, परिश्रम, न्याय और संगठित संकल्प से आकार लेती है। आज का सुभाषित इसी भाव को अभिव्यक्त करने वाला है…

सामर्थ्यमूलं स्वातन्त्र्यं श्रममूलं च वैभवम्।

न्यायमूलं सुराज्यं स्यात् सङ्घमूलं महाबलम्॥”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
2025 turns into a 'goldilocks year' for India’s economy: Govt

Media Coverage

2025 turns into a 'goldilocks year' for India’s economy: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मुंबई के भांडुप में हुई दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति शोक व्यक्त किया
December 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मुंबई के भांडुप में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पीएमओ इंडिया की एक पोस्ट में उन्‍होंने लिखा :

“मुंबई के भांडुप में दुर्घटना में हुई जनहानि से मन को अत्‍यंत पीड़ा हुई है। अपने परिजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: पीएम @narendramodi”

"मुंबईतील भांडुप येथे अपघातात झालेल्या जीवितहानीने अत्यंत दुःख झाले आहे. आपल्या प्रियजनांना गमावलेल्या कुटुंबीयांप्रती माझ्या संवेदना आहेत. जखमींच्या तब्येतीत लवकरात लवकर सुधार व्हावा, अशी प्रार्थना करतो: पंतप्रधान @narendramodi"