"अस्पताल दोनों देशों के बीच संबंधों का प्रतीक और भारत तथा फिजी की साझा यात्रा में एक और अध्याय है"
"बच्चों का हृदय अस्पताल, न केवल फिजी में बल्कि पूरे दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में अपनी तरह का एक अनूठा अस्पताल है"
"सत्य साई बाबा ने अध्यात्मवाद को कर्मकांडों से मुक्त किया और इसे लोगों के कल्याण से जोड़ा"
"मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि मुझे सत्य साई बाबा का निरंतर आशीर्वाद मिला और आज भी प्राप्त हो रहा है"
"भारत-फिजी संबंध आपसी सम्मान और लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों पर आधारित हैं"

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिजी में श्री श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के उद्घाटन समारोह को एक वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में, फिजी के प्रधानमंत्री और फिजी के लोगों को अस्पताल के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि यह अस्पताल दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों का प्रतीक और भारत तथा फिजी की साझा यात्रा का एक और अध्याय है। उन्होंने कहा कि बच्चों का हृदय अस्पताल न केवल फिजी में बल्कि पूरे दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में अपनी तरह का एक अनूठा अस्पताल है। प्रधानमंत्री ने कहा, "ऐसे क्षेत्र के लिए, जहां हृदय संबंधी बीमारियां बड़ी चुनौती हैं, यह अस्पताल हजारों बच्चों को नया जीवन प्रदान करने का एक माध्यम बनेगा।" उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि न केवल बच्चों को विश्व स्तरीय उपचार मिलेगा बल्कि हर तरह की सर्जरी नि:शुल्क की जाएगी। श्री मोदी ने इसके लिए फिजी के साई प्रेम फाउंडेशन, फिजी सरकार और भारत के बच्चों के श्री सत्य साई संजीवनी हृदय अस्पताल की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मलीन श्री सत्य साई बाबा को नमन किया, जिनका मानव सेवा का पौधा एक विशाल बरगद के पेड़ के रूप में विकसित हुआ है और पूरी मानवता की सेवा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने स्मरण करते हुए कहा, "श्री सत्य साई बाबा ने आध्यात्मिकता को कर्मकांडों से मुक्त किया और इसे लोगों के कल्याण से जोड़ा। शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों और वंचितों के लिए उनका काम आज भी हमें प्रेरित करता है।” श्री मोदी ने गुजरात में आए भूकंप के समय साई भक्तों की सेवाओं का भी स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि मुझे सत्य साई बाबा का निरंतर आशीर्वाद मिला और आज भी प्राप्त हो रहा है।"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत फिजी संबंध की साझा विरासत मानवता की सेवा की भावना पर आधारित है। श्री मोदी ने कहा कि भारत इन मूल्यों के आधार पर ही महामारी के दौरान अपने दायित्वों को पूरा कर सका। उन्होंने कहा कि हमने 150 देशों को दवाएं और लगभग 100 देशों को करीब 100 मिलियन टीके उपलब्ध कराए हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों में फिजी को हमेशा प्राथमिकता दी गई है।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संबंधों की गहराई पर बातचीत करना जारी रखा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अलग करने वाले विशाल महासागर के बावजूद, हमारी संस्कृति ने हमें जोड़े रखा है और हमारे संबंध आपसी सम्मान और लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने भारत को फिजी के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान करने का अवसर प्राप्त होने के विशेषाधिकार को स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनीमारामा को जन्मदिन पर बधाई दी। श्री मोदी ने श्री फ्रैंक बैनीमारामा के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंधों के भविष्य में और मजबूत होने की आशा व्यक्त की।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राष्ट्रपति का 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन राष्ट्र की शक्ति को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री
August 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: 

“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और सारगर्भित संबोधन।

उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

@rashtrapatibhvn”