प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अगस्त 2023 को जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर सेनेगल गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री मैकी सॉल से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा, खनन, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, रेलवे, क्षमता निर्माण, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ में भाग लेने और पिछले साल अफ्रीका संघ में उनके मजबूत नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति सॉल की सराहना की।

राष्ट्रपति सॉल ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और जी 20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकासशील विश्व की प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और भारत की अध्यक्षता में आगामी जी 20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's tyre exports rise 16% in Q1 to ₹7,700 cr despite global headwinds: ATMA

Media Coverage

India's tyre exports rise 16% in Q1 to ₹7,700 cr despite global headwinds: ATMA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी
August 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।

प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रतिभा और भारतीय हॉकी में जिनका योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

हर खेल प्रेमी को… आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है।

हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

#NationalSportsDay”