"मेघालय ने प्रकृति और प्रगति का, संरक्षण और पर्यावरण-स्थायित्व का संदेश दुनिया को दिया है"
"मेघालय प्रतिभाशाली कलाकारों से भरा हुआ है और शिलांग चैंबर क्वायर इसे नई ऊंचाइयों पर ले गया है"
"मेघालय की समृद्ध खेल संस्कृति से देश को बहुत उम्मीदें हैं"
"मेघालय की बहनों ने बांस-बुनाई की कला को पुनर्जीवित किया है और राज्य के मेहनती किसान जैविक राज्य के रूप में मेघालय की पहचान को मजबूत कर रहे हैं"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय के 50वें स्थापना दिवस पर मेघालय के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने उन सभी को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राज्य की स्थापना और विकास में योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तर-पूर्व परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए शिलांग की अपनी यात्रा को याद किया। 3-4 दशकों के अंतराल के बाद किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा राज्य की यह पहली यात्रा थी। उन्होंने प्रकृति से जुड़े लोगों के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करने के लिए राज्य के लोगों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा, "मेघालय ने प्रकृति, प्रगति, संरक्षण और पर्यावरण-स्थायित्व का संदेश दुनिया को दिया है।"

'सीटी बजाते गांव' और हर गांव में गायन की परंपराओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कला और संगीत के क्षेत्र में राज्य के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भूमि प्रतिभाशाली कलाकारों से भरी हुई है और शिलांग चैंबर क्वायरइसे नई ऊंचाइयों पर ले गया है। उन्होंने कहा कि मेघालय की समृद्ध खेल संस्कृति से देश को बहुत उम्मीदें हैं।

प्रधानमंत्री ने जैविक खेती के क्षेत्र में राज्य की बढ़ती प्रसिद्धि को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "मेघालय की बहनों ने बांस-बुनाई की कला को पुनर्जीवित किया है और राज्य के मेहनती किसान जैविक राज्य के रूप में मेघालय की पहचान को मजबूत कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य के जैविक उत्पादों के लिए नया घरेलू और वैश्विक बाजार सुनिश्चित करने के उपाय किए गए हैं। केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। पीएम ग्रामीण सड़क योजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन जैसी योजनाओं से मेघालय को लाभ हुआ है। जल जीवन मिशन द्वारा 2019 के सिर्फ 1 प्रतिशत घरों से आज 33 प्रतिशत घरों में पाइप से पानी पहुँचाया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेघालय, वैक्सीन वितरण के लिए ड्रोन का उपयोग करने वाले पहले राज्यों में से एक है।

अंत में, प्रधानमंत्री ने मेघालय के लोगों को पर्यटन और जैविक उत्पादों के अलावा नए क्षेत्रों को विकसित करने के लिए अपने निरंतर समर्थन और दृढ़ संकल्प का आश्वासन दिया।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ को सराहा
August 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज होने को असाधारण उपलब्धि बताया है। श्री मोदी ने कहा कि तेल की कीमतों में बढोत्तरी, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, यह उपलब्धि देश के लोगों की सामूहिक शक्ति और प्रतिकूल स्थिति से उभरने की क्षमता दर्शाती है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा:

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की अनुकरणीय जीडीपी वृद्धि दर असाधारण उपलब्धि है।

यह वृद्धि हमारे लोगों की सामूहिक शक्ति से सुनिश्चित हुई है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में बढोत्तरी और आपूर्ति शृंखला की समस्याओं के बावजूद भारत ने ऐसी वृद्धि हासिल की।

निराशावादी फिर गलत साबित हुए और भारत फल-फूल रहा है!