केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल के विकास में निरंतर सहयोग कर रही है: कोलकाता में पीएम मोदी
TMC और कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे झुक गई हैं और वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही हैं: पीएम मोदी का बंगाल में विपक्ष पर प्रहार
केंद्रीय योजनाओं का लाभ बंगाल तक पहुँचाने के लिए, राज्य में भाजपा सरकार जरूरी: पीएम का बंगाल में डबल इंजन सरकार का वादा
TMC का मिशन लोगों की मदद करना नहीं, बल्कि सिर्फ भाजपा को रोकना है: बंगाल रैली में पीएम मोदी
आज बंगाल का जन-जन कह रहा है, TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा: कोलकाता में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से देश भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। इसी दिशा में हमने एक और बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा में भाजपा सरकार एक एंटी करप्शन बिल लेकर आई है। लेकिन टीएमसी के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही पर भड़क गए हैं। उन्होंने संसद में विरोध करते हुए जिस प्रकार इस बिल को फाड़ने की कोशिश की है, वो दिखाता है कि टीएमसी की राजनीति भ्रष्टाचार के पहाड़ पर टिकी है। इसलिए ये लोग डरे हुए हैं और भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के औद्योगिक विकास के जनक रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेकर हमें पश्चिम बंगाल का गौरवशाली अतीत फिर से लौटाना है। हमें एक ऐसा परिवर्तन लाना है, जो उद्योग लगाए और बेटे-बेटी को बंगाल में ही नौकरी दे। बेटियों को सुरक्षा, किसान को सुविधा, गरीब को सम्मान और भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाए।

पश्चिम बंगाल के विकास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक यहां का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा, तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी। इसलिए बीते 11 वर्षों में केंद्र की बीजेपी सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार हर प्रकार की मदद दी है। बंगाल में नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जितना पैसा कांग्रेस की यूपीए सरकार ने अपने 10 साल में दिया था, उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल को दिया। रेलवे के लिए भी बंगाल का बजट, पहले की तुलना में तीन गुणा बढ़ाया है। लेकिन बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती भी है। हम बंगाल के लिए जो पैसा राज्य सरकार को सीधे भेजते हैं, उसका ज्यादातर हिस्सा यहां लूट लिया जाता है और वो पैसा TMC कैडर पर खर्च होता है। इसलिए गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं में बंगाल देश के दूसरे राज्यों से पिछड़ा हुआ है। पहले यही स्थिति असम और त्रिपुरा की थी। लेकिन जब से इन दोनों राज्यों में भाजपा सरकारें बनी हैं, गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां जनता को मिलने लगा है।

पश्चिम बंगाल की महान विभूतियों को याद करते हुए पीएम ने कहा कि इस धरती ने देश को समय-समय पर नई चेतना दी है। लेकिन आज पश्चिम बंगाल को सच में नई रोशनी और परिवर्तन की जरूरत है। 15 साल पहले पश्चिम बंगाल के लोगों ने परिवर्तन करने का फैसला कर मां-माटी-मानुष के नारे पर भरोसा किया था। लेकिन हालात पहले से भी ज्यादा बदतर हो गए हैं। राज्य में हुई भर्तियों में घोटालों से हजारों नौजवानों के भविष्य खराब हो गए। बहनों-बेटियों पर अत्याचार बढ़ गए। क्राइम और करप्शन टीएमसी सरकार की पहचान बन गए। ये पक्का है कि जब तक बंगाल में TMC की सरकार रहेगी, तब तक बंगाल का विकास अवरुद्ध रहेगा। इसलिए आज बंगाल का जन-जन कह रहा है- टीएमसी जाएगी तभी असली बदलाव आएगा।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि उनकी प्रेरणा से हमें पश्चिम बंगाल का गौरवशाली अतीत फिर से लौटाना है। अगर उनकी नीति पर चले होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती। लेकिन उन नीतियों को भुला दिया गया। फिर ऐसा भटकाव आया कि हम विदेशों पर निर्भर होते चले गए। जो सपने डॉ. मुखर्जी ने देखे, उनके लिए एक सैनिक की तरह हम अपना जीवन खपा रहे हैं। बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है कि दूसरों पर निर्भरता यानि आत्मसम्मान पर चोट। इस स्थिति से हमें देश को बाहर निकालना है। इसलिए आज देश ने आत्मनिर्भरता का मूलमंत्र लेकर के नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का फैसला लिया है।

ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का श्रेय सेना को देते हुए पीएम ने कहा कि वह जो संकल्प लेती है, वो सिद्ध करके दिखाती है। हमारी सेना ने सीमापार आतंकियों और आतंक के आकाओं के अड्डों को खंडहर में बदल दिया। हमारी सेनाओं ने आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान की आज भी नींद उड़ी हुई है। भारत की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी शक्ति, मेड इन इंडिया अस्त्र-शस्त्र की रही है। मुझे गर्व है कि भारत की सेना को ताकत देने में बंगाल की भी बड़ी भूमिका है। भाजपा सरकार ने भारत की डिफेंस इंडस्ट्री को नई ऊर्जा दी है। इसका लाभ यहां की इच्छापुर डिफेंस फैक्ट्री को भी मिला है। आज ये फैक्ट्री आधुनिक राइफल और अन्य हथियार बना रही है। इससे यहां छोटे-छोटे उद्यमियों के लिए भी नए अवसर बने हैं। इन कारखानों के कारण दमदम–बैरकपुर क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल की संस्कृति को अनमोल धरोहर बताते हुए पीएम ने कहा कि ये बांग्ला विरासत, विकसित बंगाल बनाने के अभियान को प्रेरणा देगी। बीजेपी सरकार पूरे गर्व के साथ बांग्ला भाषा और बंगाल की संस्कृति को सशक्त करने में जुटी है। हमें बांग्ला भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज यानि शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का सौभाग्य भी मिला। यहां बनने वाली भाजपा सरकार हैरिटेज टूरिज्म पर भी बल देगी। हम गंगा जी पर जो इनलैंड वॉटरवे बना रहे हैं या फिर जो हमारा समंदर है, इसमें क्रूज टूरिज्म के लिए बहुत संभावनाएं हैं।

देश में घुसपैठियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने इसे राष्ट्रीय चुनौती बताया। जो घुसपैठिए, हमारे नौजवानों का रोजगार छीन रहे हैं, जो हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भार बन रहे हैं, ऐसे घुसपैठियों को हम भारत में नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों से बंगाल को मुक्त कराना ही होगा। आपका एक वोट यह कमाल कर सकता है। भारत सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि TMC-कांग्रेस समेत कुछ इंडी अलायंस के राजनीतिक दल तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुके हैं। हमने घुसपैठ के खिलाफ विशेष डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। जो लोग फर्जी तरीके से कागज बनाकर रुक गए हैं, उनको यहां से जाना ही होगा। ये काम ईमानदारी से पूरा हो सके, इसके लिए टीएमसी सरकार को भी यहां से जाना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक छोटा मुलाजिम दो दिन अगर जेल में रहे तो उसकी जिंदगी तबाह करने के कानून है। लेकिन कोई मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रधानमंत्री अगर जेल चला जाए तो उसके लिए कोई कानून नहीं है। पश्चिम बंगाल ने ये साक्षात देखा है। टीएमसी के एक मंत्री टीचर्स भर्ती घोटाले में आज तक जेल में हैं। घर से नोटों का पहाड़ मिला फिर भी वो मंत्री कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं था। ये संविधान और लोकतंत्र का सरासर अपमान है। मोदी संविधान का ये अपमान होते नहीं देख सकता। इसलिए हमने तय किया कि अगर कोई मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री 30 दिनों तक जेल में रहें और उन्हें जमानत ना मिले तो अगले दिन उनकी कुर्सी चली जाएगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games

Media Coverage

Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 सितंबर 2026
September 04, 2026

Make in India, Power India, Play for India: Multi-Sector Momentum Under PM Modi’s Leadership