प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर सभी से जल की हर बूंद को बचाने और इस अनमोल संसाधन का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया।

जीवन को बनाए रखने और पृथ्वी के भविष्य को आकार देने में जल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने उन लोगों की भी सराहना की जो सतत पद्धतियों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

“जल हमें जीवन देता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है।

इस विश्व जल दिवस के अवसर पर, आइए हम हर बूंद जल के संरक्षण और उसके जिम्मेदारी से उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराएं।

आज का दिन उन लोगों की सराहना करने का भी है जो सतत उपायों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA

Media Coverage

India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"