प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक पथप्रदर्शक विचारक और प्रखर बुद्धिजीवी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में इनकी भूमिका अत्‍यंत प्रेरणादायक रही है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

‘मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि। वह एक पथप्रदर्शक विचारक और प्रखर बुद्धिजीवी थे। स्वतंत्रता संग्राम में इनकी भूमिका अत्‍यंत प्रेरणादायक रही है। वह शिक्षा क्षेत्र के प्रति सदैव अत्‍यंत उत्साही रहे थे और समाज में भाईचारे को आगे बढ़ाने के लिए उन्‍होंने अथक प्रयास किए थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Spirit of patriotism deeply embedded within Jayalalithaa: Prime Minister Narendra Modi

Media Coverage

Spirit of patriotism deeply embedded within Jayalalithaa: Prime Minister Narendra Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि श्री मुकुल रॉय को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा:

‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय जी के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।’’