प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए श्री ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने मतुआ धर्म महा मेला 2025 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

"श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सेवा और आध्यात्मिकता से जुड़े रहने के कारण वे असंख्य लोगों के हृदय में बसे हुए हैं। उन्होंने अपना जीवन वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। मैं पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर और बांग्लादेश के ओरकांडी की अपनी यात्राओं को कभी नहीं भूलूंगा, जहां मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मतुआ धर्म महा मेला 2025 के लिए मेरी शुभकामनाएं। इसमें मतुआ समुदाय की उत्‍कृष्‍ट संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारी सरकार ने मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की हैं और हम आने वाले समय में भी उनके कल्‍याण के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे। जय हरिबोल!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre launches Bhavya scheme to set up 100 industrial parks across country

Media Coverage

Centre launches Bhavya scheme to set up 100 industrial parks across country
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 मई 2026
May 24, 2026

Strength, Growth & Global Trust: How PM Modi is Transforming India Across Frontiers