Published By : Admin |
December 13, 2024 | 10:21 IST
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:
"वर्ष 2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका बलिदान हमारे देश को सदैव प्रेरणा देगा। हम उनके साहस और समर्पण के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।"
Paid homage to those martyred in the 2001 Parliament attack. Their sacrifice will forever inspire our nation. We remain eternally grateful for their courage and dedication. pic.twitter.com/h1fxvpGQy4
प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी
May 07, 2026
Share
प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने सभी से सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने पटना यात्रा के दौरान बिहार की जनता से प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद के लिए भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें मिले हार्दिक स्वागत से वे अभिभूत हैं और उन्होंने लोगों के समर्थन और उत्साह के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बीच अभूतपूर्व उत्साह विकास और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के लिए मजबूत जनसमर्थन को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए आपकी प्रतिबद्धता हमारे इस प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करें।”
बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए आपकी प्रतिबद्धता हमारे इस प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त बिहार और विकसित भारत… pic.twitter.com/Hzytz8v0gW
“पटना में बिहार के अपने परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं! इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। आपके अभूतपूर्व उत्साह से साफ है कि विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।”
पटना में बिहार के अपने परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं! इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। आपके अभूतपूर्व उत्साह से साफ है कि विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। pic.twitter.com/z209v7vws0