प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने TMC सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उत्तर बंगाल के विकास, सुरक्षा और सम्मान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ‘उत्तर बंगाल हिसाब मांगता है’ के साफ संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल को ‘बर्बादी और काले कारनामों का दौर’ बताया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि TMC सरकार ने 15 वर्षों में विकास के बजाय केवल भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा, जो 15 साल पहले स्कूल में थे, अब बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह समय सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के पास दिखाने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है, इसलिए वह जनता को जवाब देने से बच रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी उत्तर बंगाल का प्रवेश द्वार है, लेकिन TMC सरकार ने इस पूरे क्षेत्र को जानबूझकर उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी, उद्योग और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्तर बंगाल को लगातार नजरअंदाज किया गया। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए फंड का भी सही उपयोग नहीं हुआ और ‘सिंडिकेट‘ ने उसे हड़प लिया गया।

पीएम ने राज्य सरकार के बजट का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि TMC सरकार ने उत्तर बंगाल के साथ भेदभाव किया है और केवल अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए संसाधनों का दुरुपयोग किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के कारण तबाही मची थी, तब राज्य सरकार संवेदनहीन बनी रही और कोलकाता में जश्न मनाया जा रहा था। उन्होंने TMC को ‘एंटी नॉर्थ बंगाल, एंटी ट्राइबल, एंटी चाय-बागान, और महिला एवं युवा विरोधी’ पार्टी बताया।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि बंगाल की जनता अब TMC से ‘पल-पल का हिसाब’ मांग रही है और आने वाले समय में हर भ्रष्टाचार का जवाब देना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनेगी और TMC के हर घोटाले का पूरा हिसाब लिया जाएगा।
सिलीगुड़ी और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का महत्वपूर्ण द्वार है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते ऐसे तत्वों का समर्थन किया, जिन्होंने देश को तोड़ने की बातें कीं। इतना ही नहीं, सिलीगुड़ी कॉरिडोर को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। उन्होंने इसे TMC का ‘खतरनाक चेहरा’ बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक है और केंद्र सरकार इसे मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर बंगाल को वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों से जोड़ा गया है। इसके साथ ही कई रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इतना ही नहीं उत्तर और दक्षिण बंगाल को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि TMC सरकार केंद्र की योजनाओं में लगातार बाधाएं उत्पन्न करती है, जिससे विकास कार्यों में देरी होती है। उन्होंने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अधूरे कार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि यह TMC की विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने TMC सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और कई घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC से जुड़े लोगों द्वारा किए गए अपराधों पर कार्रवाई नहीं होती, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
प्रधानमंत्री ने महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर हर अत्याचार के मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने हर ब्लॉक में महिला थाने और सहायता डेस्क बनाने, तथा पुलिस में महिलाओं की भर्ती बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाएगी और किसी भी प्रकार की कट-कमीशन की गुंजाइश नहीं होगी। पीएम ने कहा कि राज्य में बनने वाली बीजेपी सरकार भी महिलाओं को आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने इसे ‘मोदी की गारंटी बताया।‘
प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC ने ‘मां, माटी और मानुष’ तीनों के साथ विश्वासघात किया है और घोटालों के जरिए जनता का पैसा लूटा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी को सत्ता में लाकर भ्रष्टाचारियों को जवाबदेह बनाएं।
पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से ‘एक मौका मोदी को’ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में राज्य ने लेफ्ट, कांग्रेस और TMC को अवसर दिया है, अब समय है कि बीजेपी को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बंगाल में कानून का राज स्थापित करेगी, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, युवाओं को रोजगार देगी, घुसपैठ पर रोक लगाएगी और राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देगी। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि बंगाल के लोग इस बार परिवर्तन का संकल्प ले चुके हैं। चुनाव में बीजेपी की विजय के बाद राज्य में भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को समाप्त कर विकास और विश्वास का नया अध्याय शुरू किया जाएगा।
पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
TMC ने काम नहीं... सिर्फ काले कारनामे ही किए हैं: PM @narendramodi in Siliguri, West Bengal
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 12, 2026
निर्मम सरकार ने, मदरसों के लिए करीब छह हज़ार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 12, 2026
लेकिन इतने बड़े North Bengal के development के लिए...
बंगाल सरकार पर्याप्त बजट नहीं देती।
TMC सिर्फ अपने खास vote-bank के तुष्टिकरण में ही लगी हुई है: PM @narendramodi
TMC- Anti-North Bengal party है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 12, 2026
TMC – Anti-tribal party है।
TMC- Anti चाय-बागान party है।
TMC- महिला और युवा विरोधी party है: PM @narendramodi
देश में एक टुकड़े-टुकड़े गैंग है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 12, 2026
इस गैंग ने… सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी थी।
नॉर्थ-ईस्ट को देश से अलग करने की बात कही थी।
तुष्टिकरण से भरी ये TMC… ऐसे लोगों को सड़क से लेकर संसद तक समर्थन देती है।
ये ही TMC का असली चेहरा है: PM @narendramodi
TMC की निर्मम सरकार यहां बेटियों को बेड़ियों में बांध रही है: PM @narendramodi in Siliguri
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 12, 2026
TMC यहां 15 साल से इसलिए है... क्योंकि उसने भय का सम्राज्य बनाया है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 12, 2026
अब इस भय को हटाना है और बंगाल में भरोसा लाना है।
ये काम BJP ही कर सकती है: PM @narendramodi
कमल खिलाओ... घुसपैठिया भगाओ: PM @narendramodi in Siliguri, West Bengal
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 12, 2026


