प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दीनाजपुर में आयोजित तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बंगाल के भविष्य को नई राह देने का निर्णायक अवसर है। टीएमसी ने निर्मम सरकार ने 15 वर्षों में केवल झूठ, लूट और भ्रष्टाचार का मॉडल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राज्य की जनता भय, हिंसा और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर विकास, सुशासन और पारदर्शिता की ओर बढ़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने “भय-मुक्त और भरोसा-युक्त बंगाल” का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि बीते डेढ़ दशक के भय और अराजकता के दौर को समाप्त कर विकसित और आत्मविश्वासी बंगाल का निर्माण किया जाए।
सबसे पहले पूर्व वर्धमान की रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ दशक में राज्य की जनता को केवल असुरक्षा, हिंसा और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सरकार व्हाइट पेपर जारी कर टीएमसी शासन के हर घोटाले को जनता के सामने लाएगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित कर दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस व्यवस्था को सशक्त किया जाएगा और सिंडिकेट राज को समाप्त कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके साथ ही अवैध खनन, आपराधिक गतिविधियों और माफिया तंत्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि राज्य में निवेश और विकास के लिए अनुकूल माहौल बन सके।

बंगाल के सामर्थ्य का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों, कृषि और उद्योग की अपार संभावनाओं के बावजूद राज्य सुशासन की कमी और भ्रष्टाचार के कारण बहुत पिछड़ गया है। उन्होंने पूर्व वर्धमान को ‘धान का कटोरा’ बताते हुए किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आलू किसानों को MSP का वादा पूरा न होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा सरकार बनने पर किसानों को डबल इंजन सरकार का डबल लाभ मिलेगा। बंगाल के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 9 हज़ार रुपए मिलेंगे। छह हजार केंद्र के और तीन हजार बंगाल की बीजेपी सरकार देगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। पीएम ने कहा कि भाजपा ने पहले भी जूट का समर्थन मूल्य दोगुना कर किसानों के हितों को मजबूत किया है। बंगाल में जूट उद्योग को फिर से सशक्त बनाया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना से रोजगार के लाखों नए अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाई जाएगी, ओवर-एज युवाओं को राहत दी जाएगी और रिक्त पदों को तेजी से भरा जाएगा। भाजपा सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा, जिससे लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

टीएमसी को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी के प्रति बंगाल की जनता-जनार्दन का प्रेम देखकर TMC पैनिक मोड में आ गई है। इसलिए TMC एक से बढ़कर एक झूठ बोल रही है। TMC कह रही है भाजपा आएगी तो ये योजना बंद हो जाएगी, वो योजना बंद हो जाएगी। सच्चाई ये है कि भाजपा कोई योजना बंद नहीं करेगी। भाजपा इनके भ्रष्टाचार और लूट की दुकान बंद करेगी। राज्य में भाजपा सरकार बनते ही आयुष्मान भारत और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाएं तुरंत लागू की जाएंगी। इससे गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज और कारीगरों को आर्थिक सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने शरणार्थी परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि CAA के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि मतुआ और नामशूद्र जैसे सभी समाजों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक भारतीय नागरिकों का है और घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जंगीपुर की दूसरी जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। ‘पाल्टानो दोरकार’ का नारा जन-जन की आवाज बन चुका है। राज्य की जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र को ‘भरोसा पत्र’ बताते हुए कहा कि इसमें दी गई गारंटियां केवल वादे नहीं, बल्कि विकास का ठोस रोडमैप हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, नौकरियों में आरक्षण, उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल का इतिहास परिवर्तन का रहा है और अब जनता टीएमसी के अहंकार को भी समाप्त करने के लिए तैयार है। उन्होंने भ्रष्टाचार, घोटालों और सिंडिकेट राज का उल्लेख करते हुए कहा कि अब जनता सबका हिसाब लेने के मूड में है।

दक्षिण दीनाजपुर की तीसरी सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अपार जनसमर्थन पूरे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भय और भरोसे के बीच की लड़ाई है, जिसमें जनता ने भरोसे को चुनने का पक्का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने 15 वर्षों में केवल झूठ, लूट और भ्रष्टाचार का मॉडल खड़ा किया है, जबकि भाजपा के पास विकसित बंगाल का ठोस विजन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की निष्पक्ष जांच होगी, महिला पुलिस बल को मजबूत किया जाएगा और हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। आदिवासी समाज के विकास और सम्मान के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी इन योजनाओं को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं कर रही है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर मतदान करें और भय तथा भ्रष्टाचार से मुक्त, विकास और विश्वास से परिपूर्ण बंगाल के निर्माण में भागीदार बनें।



पूर्व बर्धमान का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
जंगीपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
दक्षिण दिनाजपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
मोदी की पहली गारंटी... TMC की निर्मम सरकार के भय-राज को... भय को हटाकर के... भरोसे में बदलने की है: PM @narendramodi in Purba Bardhaman, West Bengal
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
TMC के 15 साल के राज ने... बंगाल के हर नागरिक, हर परिवार को सिर्फ और सिर्फ भय दिया है। ये चुनाव इसी भय को मिटाने का है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
TMC के भय से मुक्त... और बीजेपी के भरोसे से युक्त बंगाल हमें बनाना है।
यही विकसित बंगाल की तरफ हमारा पहला कदम होगा: PM @narendramodi
हमारे मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थी परिवार...
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
ये यहां TMC के किसी नेता की कृपा से नहीं हैं।
आप यहां भारत के संविधान के संरक्षण में हैं: PM @narendramodi
मोदी ने CAA का कानून बनाया।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
ताकि मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थियों को संविधान की गारंटी मिले।
यहां बीजेपी सरकार बनते ही... शरणार्थी परिवारजनों को CAA के तहत नागरिकता देने का काम और तेज़ किया जाएगा: PM @narendramodi
बीजेपी सरकार बंगाल को एक और बड़ी चुनौती से मुक्ति दिलाएगी।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
जो भारत में घुसपैठ करके आया है... उसको भारत से खदेड़ा जाएगा: PM @narendramodi
मैं हर घुसपैठिए से कहूंगा...
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
वो अपना बोरिया-बिस्तर बांध ले।
और इतना ही नहीं... जिन्होंने घुसपैठ कराई, नकली कागज बनाए, यहां सरकारी योजनाओं से उनको जोड़ा... उन सबका भी हिसाब होगा: PM @narendramodi
सबका साथ-सबका विकास ये तो बीजेपी का मंत्र है ही...
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
लेकिन बंगाल में… सबका साथ- सबका विकास के साथ ही... लुटेरों-अत्याचारियों का पूरा हिसाब होगा: PM @narendramodi
भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया है... वो सिर्फ वादा नहीं है...
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
ये TMC के महाजंगलराज और syndicate raj के अंत का शंखनाद है...
अब बंगाल में डर का नहीं... अवसर का युग आएगा: PM @narendramodi
राष्ट्र की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
भाजपा का संकल्प है...बंगाल में UCC लागू कर तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा: PM @narendramodi
सत्ता में आते ही तृणमूल लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
लेफ्ट के गुंडे तृणमूल में आ गए।
लेफ्ट का सिंडीकेट तृणमूल में आ गया।
पहले वोट के लिए लेफ्ट वाले धमकी देते थे... फिर वही गुंडे TMC को वोट देने के लिए धमकी देने लगे।
हथियार, नशे और मवेशियों की तस्करी... लेफ्ट का कट कमीशन...…
बंगाल की जनता ने तय किया है...
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
अब भय का अंत होगा, विश्वास का उदय होगा, अब तय है बंगाल की महाविजय: PM @narendramodi
TMC अब बंगाल में... घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से...घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
हम पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे: PM @narendramodi
TMC ने 15 साल में एक ही model develop किया है...
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
यहां सिंडिकेट ही सरकार है... सरकार ही सिंडिकेट है: PM @narendramodi
TMC, गवर्नेंस के नाम पर ज़ीरो है... इनको सिर्फ गुंडागर्दी और करप्शन करना आता है... इनको लोगों को डराना, बूथ लूटना आता है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
बंगाल में ये TMC वाले यही तो करते रहे हैं: PM @narendramodi
टीएमसी के नेताओं ने, मंत्रियों ने... फुटबॉल को भी सिंडिकेट के हवाले कर दिया।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
कितनी शर्मनाक तस्वीरें पूरी दुनिया ने कोलकाता से TMC वालों के कारनामे देखे हैं।
ये महाजंगलराज की ही निशानी है: PM @narendramodi
TMC ट्राइबल समाज के अपमान का कोई मौका नहीं छोड़ती।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 11, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू जी कुछ समय पहले बंगाल में संथाल समाज के एक कार्यक्रम में आई थीं।
लेकिन TMC ने न संविधान की मर्यादा रखी... और न ही, आदिवासी समाज का मान रखा: PM @narendramodi


