इस 15 साल के सिंडिकेट राज (TMC) की एक्सपायरी डेट है… 4 मई: बनगांव में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बंगाल के विकास के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत पर जोर दिया।
"बंगाल के लोगों ने भी ठान लिया है- भोय OUT, भरोशा IN..BJP के भोट दीन !": आरामबाग में पीएम मोदी
अदालतों के बार-बार शासन में हस्तक्षेप करने से TMC की विश्वसनीयता “शून्य” हो गई है: आरामबाग रैली में पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं में उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए विकास, सुरक्षा और सुशासन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की।

बनगांव की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC ने ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर सत्ता हासिल की, लेकिन 15 वर्षों में इन मूल्यों को पूरी तरह भुला दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग-धंधे ठप हो गए हैं, जूट मिलों और फैक्ट्रियों पर ताले लग गए हैं और सिंडिकेट, कटमनी तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल को फिर से औद्योगिक हब बनाने के लिए सत्ता परिवर्तन आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी शासन में सबसे अधिक पीड़ित महिलाएं और बेटियां हैं। उन्होंने संदेशखाली और अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पीएम ने महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं की घोषणा की, जिनमें मुफ्त राशन, पक्का घर, शुद्ध पेयजल, सोलर ऊर्जा सहायता, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सहायता, स्वरोजगार से लेकर आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे TMC सरकार ने नकार दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बीजेपी सरकार बनने पर ‘खेलो इंडिया’ के तहत नया स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा और क्रिएटिव इंडस्ट्री और डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक, पार्टी ने हमेशा शरणार्थियों के अधिकारों के लिए काम किया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का उल्लेख करते हुए कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता और अधिकार दिलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने लोगों से TMC के ‘भ्रामक प्रचार’ से सावधान रहने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने अवैध घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और राज्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

आरामबाग की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता ने रिकॉर्ड मतदान के जरिए बदलाव का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि TMC ने 15 वर्षों तक भय और हिंसा का माहौल बनाया, लेकिन अब जनता इस माहौल को समाप्त करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक रूप से विफल हो चुकी है और उसे ‘गुंडों और अदालतों के आदेश’ के सहारे चलना पड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न शिक्षक भर्ती घोटाला, पंचायत चुनाव हिंसा और संदेशखाली जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC ने उद्योग, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हुगली क्षेत्र, जो कभी उद्योगों का केंद्र था, आज बंद मिलों और बेरोजगारी का प्रतीक बन गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर उद्योगों को पुनर्जीवित किया जाएगा और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों रैलियों में स्पष्ट संदेश दिया कि पश्चिम बंगाल में बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने ‘भय और भ्रष्टाचार मुक्त’ शासन का वादा करते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की, ताकि राज्य को विकास, सुरक्षा और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके।

बनगांव का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

आरामबाग का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design

Media Coverage

India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 8 सितंबर 2026
September 08, 2026

Viksit Bharat, Many Engines: Defence, Diplomacy, Growth & Green Power Under PM Modi