प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सुश्री सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती और विविधता पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार, निवेश, शिक्षा और नवाचार संबंधों के विस्तार से नए अवसर पैदा होंगे और दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिलेगा। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते खेल संबंधों पर भी संतोष व्यक्त किया और भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2030 और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2032 से पहले घनिष्ठ सहयोग का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संपर्क हमारे संबंधों की मजबूती का स्रोत बना हुआ है।
प्रधानमंत्री ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए गवर्नर जनरल सुश्री मोस्टिन के दृढ़ समर्थन की सराहना की।
It was a delight to meet the Governor-General of Australia, Hon. Sam Mostyn, in Melbourne. We discussed the strong and enduring bonds between India and Australia, anchored in our shared values, vibrant people-to-people ties and expanding cooperation across diverse sectors. pic.twitter.com/gEPz3noqrB
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026


