प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोहा के अमीरी पैलेस में कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की।

 

प्रधानमंत्री के आगमन पर अमीरी पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की तथा सीमित वार्ताएं कीं। वार्ताओं के दौरान आर्थिक सहयोग, निवेश, ऊर्जा साझेदारी, अंतरिक्ष सहयोग, शहरी बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक संबंध और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

 

प्रधानमंत्री ने कतर में 8 लाख से अधिक मजबूत भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए अमीर को धन्यवाद दिया तथा कतर के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने एवं मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। उन्होंने अमीर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया।

अमीर ने प्रधानमंत्री की भावनाओं और खाड़ी क्षेत्र में एक मूल्यवान भागीदार के रूप में भारत की भूमिका की सराहना की। अमीर ने कतर के विकास में जीवंत भारतीय समुदाय के योगदान और कतर में आयोजित होने वाले विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी की भी सराहना की।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री के सम्मान में अमीरी पैलेस में दोपहर के भोज का आयोजन किया गया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Semiconductor Market Set to Hit $300 Billion, Projected Sixfold Growth by 2035

Media Coverage

India Semiconductor Market Set to Hit $300 Billion, Projected Sixfold Growth by 2035
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी
March 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में श्री अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए थाई नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में श्री अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।