प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। बायन पैलेस पहुंचने पर, उनका औपचारिक स्वागत किया गया और कुवैत के प्रधानमंत्री महामहिम अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनकी अगवानी की।

 

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया तथा द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ानेएवंप्रगाढ़ करने के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस संदर्भ में, वे द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर‘रणनीतिक साझेदारी’के स्तर परले जाने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने कुवैत में दस लाख से अधिक भारतीय समुदाय के लोगोंका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए महामहिम अमीर को धन्यवाद दिया। महामहिम अमीर ने कुवैत के विकास में विशालएवं जीवंत भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कुवैत द्वारा अपने विजन 2035 को पूरा करने हेतु की जा रही नई पहलों की सराहना की और इस महीने की शुरुआत में जीसीसी शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए महामहिम अमीर को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कल अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में उन्हें ‘सम्मानित अतिथि’के रूप में आमंत्रित करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। महामहिम अमीर ने प्रधानमंत्री की भावनाओं के लिए आभार जताया और कुवैत एवं खाड़ी क्षेत्र में एक मूल्यवान भागीदार के रूप में भारत की भूमिका की सराहना की। महामहिम अमीर ने कुवैत विजन 2035 को साकार करने की दिशा में भारत की बड़ी भूमिका एवं योगदान के लिए आशाव्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने महामहिम अमीर को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi