फरवरी 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे का प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया
दोनों नेताओं ने अपनी विशिष्‍ट द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई
प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत को भूटान के विकास में एक विश्वसनीय, महत्‍वपूर्ण और अहम भागीदार कहा
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अगले सप्‍ताह भूटान आने का निमंत्रण स्वीकार किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से भेंट की।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। फरवरी 2024 में पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है।

दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे के विकास, संपर्क, ऊर्जा, जलविद्युत सहयोग, लोगों के बीच आदान-प्रदान और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत-भूटान की विशिष्‍ट और अद्वितीय मित्रता को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

भूटान के प्रधानमंत्री ने भूटान की विकासात्मक प्राथमिकताओं में एक विश्वसनीय, महत्‍वपूर्ण और भरोसेमंद भागीदार के रूप में भारत की असाधारण भूमिका की सराहना की।

 

भूटान नरेश की ओर से प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अगले सप्ताह भूटान आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश का यह निमंत्रण स्वीकार किया।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam

Media Coverage

India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 अगस्त 2026
August 22, 2026

Citizens Appreciate PM Modi’s Leadership Driving India’s Growth, Innovation and Connectivity