प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के भव्य उद्घाटन के बाद बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए महाराष्ट्र की एनडीए सरकार की सराहना की है।
उक्त उद्घाटन के बारे में सीएमओ महाराष्ट्र की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने लिखा;
"कनेक्टिविटी में सुधार और 'जीवन की सुगमता' को बढ़ावा देने पर लगातार ध्यान देने के लिए महाराष्ट्र की एनडीए सरकार को बधाई।"
Compliments to the NDA Government in Maharashtra for their continuous focus on improving connectivity and boosting ‘Ease of Living.’ https://t.co/tS6jhB2oED
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2025


