गुजरात में दिनभर के एक लंबे और व्यस्त कार्यक्रम के बाद वाराणसी आने पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को रात करीब 11 बजे शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण करने गए।

इस मार्ग का उद्घाटन हाल ही में किया गया था। यह मार्ग शहर के दक्षिणी भाग, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू आदि के आसपास रहने वाले उन लगभग पांच लाख लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है, जो हवाई अड्डे, लखनऊ, आज़मगढ़ और गाजीपुर की ओर जाना चाहते हैं।

इस मार्ग को 360 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे यातायात की भीड़ को कम करने में मदद मिल रही है। इससे बीएचयू से हवाई अड्डे की ओर यात्रा की दूरी 75 मिनट से घटकर 45 मिनट हो गई है। इसी तरह, लहरतारा से कचहरी की दूरी 30 मिनट से घटकर 15 मिनट हो गई है।

वाराणसी के नागरिकों के जीवन को आसान बनाने वाली, यह परियोजना रेलवे और रक्षा सहित अंतर-मंत्रालयी समन्वय की साक्षी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“काशी आने के बाद, शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया गया था और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total

Media Coverage

Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 28 अगस्त 2026
August 28, 2026

India’s Growth Story, Grounded: Inclusion, Exports, and Infrastructure Under One Vision of PM Modi