दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हाल के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया
दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया
प्रधानमंत्री ने एआई इम्पैक्ट समिट के लिए राष्ट्रपति मैक्रों का भारत में स्वागत करने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने आर्थिक, रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक आकलन किया। दोनों नेताओं ने होराइजन 2047 रोडमैप, हिंद-प्रशांत रोडमैप और रक्षा औद्योगिक रोडमैप के अनुरूप भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी वचनबद्धता को भी दोहराया।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में हाल के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया और भारत में राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने हेतु परस्पर संपर्क में बने रहने तथा साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey

Media Coverage

India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उधमपुर बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख जताया
April 20, 2026
प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में हुए बस हादसे में जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X को यह सूचना दी।

“जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे:

प्रधानमंत्री @narendramodi”