प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में सुलभता और समावेशिता के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उनके संबोधन के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता तकनीक द्वारा वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा में अनुवाद की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे दिव्यांगजन भी कार्यवाही में पूरी तरह भाग ले सकें। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत उन नवाचारों को बढ़ावा देना जारी रखेगा जो विभाजन दूर कर प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाते हैं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्‍ट में कहा :

"एआई इम्पैक्ट समिट में मेरे संबोधन का एआई के उपयोग द्वारा वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा में अनुवाद शामिल रहा। यह एआई के संदर्भ में सुलभता और समावेशिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। हम सदा यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रौद्योगिकी और सार्वजनिक चर्चा दिव्‍यांग व्यक्तियों के लिए सुलभ हो।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cabinet clears Rs 13,041 crore rail & road projects; Howrah-Chennai line to be quadrupled

Media Coverage

Cabinet clears Rs 13,041 crore rail & road projects; Howrah-Chennai line to be quadrupled
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रू मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा;

“भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”