Published By : Admin |
October 15, 2023 | 08:44 IST
Share
मां शैलपुत्री का भी वंदन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की भी प्रार्थना की।
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर श्री मोदी ने मां शैलपुत्री के चरणों में शीश नवाते हुए वंदन किया। उन्होंने नागरिकों के लिए शक्ति और समृद्धि की भी कामना की है।
एक्स पर अपनी पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी!”
“नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। उनसे प्रार्थना है कि वे देश के जन-जन को शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।”
મા નવદુર્ગા આપના જીવનમાં શાંતિ, સમૃદ્ધિ અને તંદુરસ્તી લાવે એ જ પ્રાર્થના !
બોલ મારી અંબે જય જય અંબે…।”
देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी!
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। उनसे प्रार्थना है कि वे देश के जन-जन को शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें। pic.twitter.com/JdyL0aOe9p
प्रधानमंत्री ने गुजरात के पोरबंदर में माधवपुर मेले के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
March 29, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है। श्री मोदी ने कहा, “यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”
प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्व के बारे में बात की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है।
“यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लेकर आता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”
My best wishes for the ongoing Madhavpur Mela taking place in Porbandar, Gujarat.
This vibrant celebration highlights our glorious culture and at the same time it reinforces the timeless cultural bond between Gujarat and the Northeast.
“अप्रैल 2022 के #मन_की_बात कार्यक्रम में मैंने माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्त्व के बारे में बात की थी। अवश्य सुनें…”
In the #MannKiBaat programme of April 2022, I spoke about the significance of the Madhavpur Mela and its importance in our culture. Do listen… pic.twitter.com/mJgb4sD77w