एनसीसी के पूर्व छात्रों से एनसीसी अलुमनाई एसोसिएशन को समृद्ध बनाने का अनुरोध किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एनसीसी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने देश भर के एनसीसी के पूर्व छात्रों से एनसीसी अलुमनाई एसोसिएशन को समर्थन देने और गतिविधियों में भागीदारी से एसोसिएशन को समृद्ध बनाने का भी अनुरोध किया।

कई ट्वीट्स के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा,

“एनसीसी दिवस पर शुभकामनाएं। “एकता और अनुशासन” के आदर्श वाक्य से प्रेरित एनसीसी भारत के युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमताओं का अहसास कराने और राष्ट्र निर्माण में अंशदान के लिए एक महान अनुभव की पेशकश करती है। यह इस साल जनवरी में एनसीसी रैली के दौरान दिया गया भाषण है।

कुछ दिन पहले, झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ के दौरान मुझे एनसीसी अलुमनाई एसोसिएशन के पहले सदस्य के रूप में पंजीकरण कराने का सम्मान प्राप्त हुआ। एक अलुमनाई एसोसिएशन की स्थापना उन सभी को एक साथ लाने का सराहनीय प्रयास है, जो एनसीसी के साथ जुड़े रहे हैं।

मैं देश भर के एनसीसी अलुमनाई से एसोसिएशन को अपने समर्थन और गतिविधियों में भागीदारी से एनसीसी अलुमनाई एसोसिएशन को समृद्ध बनाने का अनुरोध करता हूं। भारत सरकार ने एनसीसी के अनुभव को ज्यादा जीवंत और सार्थक बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। https://t.co/CPMGLryRXX”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Net GST rises 7.3% in April; gross collections hit record ₹2.43 trillion

Media Coverage

Net GST rises 7.3% in April; gross collections hit record ₹2.43 trillion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
May 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें श्री अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ और उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"