प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और भारत की नारी शक्ति के सामर्थ्य, दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों को नमन किया।
प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को बधाई दी और भारत की प्रगति को आकार देने में उनकी बढ़ती भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं दृढ़ संकल्प, रचनात्मकता और अद्वितीय उत्साह के साथ योगदान दे रही हैं और उनकी उपलब्धियां राष्ट्र को प्रेरित करने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प को सशक्त करती हैं।
महिला नेतृत्व वाले विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की कई योजनाओं और पहलों के केंद्र में है। उन्होंने दोहराया कि सरकार ऐसे अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है जो प्रत्येक महिला को अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त करने और भारत की विकास यात्रा में योगदान देने में सक्षम बनाते हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां राष्ट्र के लिए गर्व की बात है और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका की एक सशक्त याद दिलाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, महिलाओं की आकांक्षाएं और योगदान एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र की ओर देश की सामूहिक यात्रा का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे।
श्री मोदी ने पिछले एक दशक में जमीनी स्तर पर महिलाओं के जीवन में आए बदलावों की एक झलक भी साझा की और देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहलों के प्रभाव पर प्रकाश डाला।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा:
"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं हमारी समस्त नारी शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
आज हर क्षेत्र में महिलाएँ अपने अटूट संकल्प, रचनात्मकता और अद्वितीय उत्साह के साथ भारत की प्रगति को नया आकार दे रही हैं। उनकी उपलब्धियाँ हमारे राष्ट्र को प्रेरित करती हैं और एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।
महिला सशक्तिकरण हमारी विभिन्न योजनाओं और पहलों के मूल आधार में है। हम ऐसे अवसर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं, जो प्रत्येक महिला को अपनी पूर्ण क्षमता को पहचानने और भारत की विकास यात्रा में अपना योगदान देने में सक्षम बना सके।
#NayeBharatKiNariShakti”
On International Women’s Day, I extend my greetings to all our Nari Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Across every field, women are shaping India’s progress with determination, creativity and unmatched zeal. Their achievements inspire our nation and strengthen our collective resolve to build a Viksit… https://t.co/iFLHVrtHnk
"भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां हमारे लिए गर्व का विषय है और राष्ट्र निर्माण में उनकी परिवर्तनकारी भूमिका का एक सशक्त प्रमाण हैं। जैसे-जैसे भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, महिलाओं की आकांक्षाएं और उनका योगदान एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की ओर हमारी सामूहिक यात्रा का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#NayeBharatKiNariShakti”
The achievements of India’s Nari Shakti are a source of pride and a powerful reminder of the transformative role in nation building. As India progresses further, the aspirations and contributions of women will continue to guide our collective journey towards a strong and… https://t.co/81oxSfAKMo
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
"पिछले एक दशक के दौरान जमीनी स्तर पर महिलाओं के जीवन में आए क्रांतिकारी बदलावों की एक झलक...
#NayeBharatKiNariShakti”
A glimpse of how the lives of women have been transformed at the grassroots over the past decade…#NayeBharatKiNariShakti https://t.co/XMLN2ZxwgL
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026


