प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के टीकाकरण अभियान द्वारा एक और महत्त्वपूर्ण पड़ाव पार कर लेने पर हर्ष व्यक्त किया है। भारत में 50 प्रतिशत से अधिक टीका-योग्य आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“भारत के टीकाकरण अभियान ने एक और महत्त्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने के लिये इस निरंतरता को बनाये रखना जरूरी है।

और हां, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखने सहित कोविड-19 से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का बराबर पालन किया जाता रहे।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Digital India at 11: How Digital Infrastructure Transformed India

Media Coverage

Digital India at 11: How Digital Infrastructure Transformed India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सनदी लेखाकार दिवस पर सनदी लेखाकार समुदाय को शुभकामनाएं दीं
July 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सनदी लेखाकार दिवस के अवसर पर सनदी लेखाकार समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि सनदी लेखाकार भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने देश की वित्तीय प्रणालियों को मजबूत किया है, व्यवसायों को सहयोग दिया है, उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है और निवेशकों में विश्वास जगाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :

सनदी लेखाकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, सनदी लेखाकार समुदाय के सभी सदस्यों को बधाई। वे भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से वे हमारी वित्तीय प्रणालियों को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहयोग प्रदान करते हैं, उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हैं और निवेशकों में विश्वास जगाते हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जैसे-जैसे हम विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, उनके प्रयास एक ऐसा वातावरण बनाने में सहायक हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।