प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सूक्ष्म और लघु उद्यम क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीटीएमएसई) द्वारा गारंटी सुविधा देने के रूप में एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए, अपने युवाओं की उद्यमशीलता के उत्साह पर भरोसा कर रहे हैं।

एमएसएमई मंत्रालय के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;

"हम अपनी अर्थव्यवस्था को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए, अपने युवाओं की उद्यमशीलता के उत्साह पर भरोसा कर रहे हैं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
APEDA Facilitates First Export Of Premium Areko Cherries And Scentrose Plums From J&K To Singapore

Media Coverage

APEDA Facilitates First Export Of Premium Areko Cherries And Scentrose Plums From J&K To Singapore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
July 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।