प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय पैरा-एथलीट दल की सराहना की। भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक हासिल किए, जो देश की पैरा-खेल यात्रा में एक नई उपलब्धि है। श्री मोदी ने भारत द्वारा पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने पर भी गर्व व्यक्त किया।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा :

"हमारे पैरा-एथलीटों द्वारा एक ऐतिहासिक प्रदर्शन!

इस वर्ष की विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेहद खास रही। भारतीय दल ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक जीते हैं। हमारे एथलीटों को बधाई। उनकी सफलता कई लोगों को प्रेरित करेगी। मुझे अपने दल के प्रत्येक सदस्य पर गर्व है और मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं देता हूं।

दिल्ली में इस टूर्नामेंट की मेज़बानी करना भी भारत के लिए एक सम्मान की बात रही है। लगभग 100 देशों के एथलीटों और सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार, जो इस टूर्नामेंट का हिस्सा थे।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India surpasses US to become second fastest growing solar energy market

Media Coverage

India surpasses US to become second fastest growing solar energy market
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा
August 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने भारत के 13 स्वर्ण पदकों सहित 39 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि पूरे खेलों के दौरान भारतीय एथलीटों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मेहनत देश के युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेगी।

श्री मोदी ने भारतीय दल के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी तरह देश का मान बढ़ाते रहेंगे।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है।

भारत के 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जितने पर बेहद खुशी है। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई।

इन पूरे खेलों के दौरान, हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया है। उनकी मेहनत हमारे युवाओं को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

मेरी ओर से भारतीय दल को उनके आगामी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।”

#CWG2026