प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री एस. सुरेश कुमार जी की उस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना की, जिसके अंतर्गत उन्होंने बेंगलुरु से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की।

श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल सराहनीय और प्रेरणादायी है, बल्कि श्री सुरेश कुमार जी के दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का प्रमाण भी है, विशेषकर इस तथ्य को देखते हुए कि उन्होंने गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने के उपरांत यह उपलब्धि हासिल की।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि ऐसे प्रयास समाज के व्यापक वर्ग के लिए फिटनेस और दृढ़-संकल्प का महत्वपूर्ण संदेश देते हैं।

प्रधानमंत्री ने श्री सुरेश कुमार जी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और इस प्रयास के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उस साहस और दृढ़ता की सराहना की, जिसके बल पर यह यात्रा संभव हो सकी।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“श्री एस. सुरेश कुमार जी द्वारा बेंगलुरु से कन्याकुमारी तक की गई साइकिल यात्रा सराहनीय और प्रेरणादायी है। यह तथ्य कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की, उनके दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस को उजागर करता है। यह फिटनेस का भी एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।

उनसे बातचीत की और इस प्रयास के लिए उन्हें बधाई दी।”

@nimmasuresh

https://timesofindia.indiatimes.com/city/bengaluru/age-illness-no-bar-at-70-bengaluru-legislator-pedals-702km-to-kanyakumari-in-five-days/articleshow/126258645.cms#

“ಬೆಂಗಳೂರಿನಿಂದ ಕನ್ಯಾಕುಮಾರಿಯವರೆಗೆ ಸೈಕಲ್ ಸವಾರಿ ಕೈಗೊಂಡ ಶ್ರೀ ಎಸ್. ಸುರೇಶ್ ಕುಮಾರ್ ಅವರ ಸಾಧನೆ ಶ್ಲಾಘನೀಯ ಮತ್ತು ಸ್ಫೂರ್ತಿದಾಯಕವಾಗಿದೆ. ಆರೋಗ್ಯದ ಹಿನ್ನಡೆಗಳನ್ನು ಮೆಟ್ಟಿ ನಿಂತು ಅವರು ಈ ಸಾಧನೆ ಮಾಡಿರುವುದು ಅವರ ದೃಢ ನಿರ್ಧಾರ ಮತ್ತು ಅಚಲ ಮನೋಭಾವವನ್ನು ಎತ್ತಿ ತೋರಿಸುತ್ತದೆ. ಇದು ಫಿಟ್ನೆಸ್ ಕುರಿತು ಪ್ರಮುಖ ಸಂದೇಶವನ್ನೂ ನೀಡುತ್ತದೆ.

ಅವರೊಂದಿಗೆ ಮಾತನಾಡಿ, ಅವರ ಈ ಪ್ರಯತ್ನಕ್ಕೆ ಅಭಿನಂದನೆ ಸಲ್ಲಿಸಿದೆ.

@nimmasuresh

https://timesofindia.indiatimes.com/city/bengaluru/age-illness-no-bar-at-70-bengaluru-legislator-pedals-702km-to-kanyakumari-in-five-days/articleshow/126258645.cms#

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'

Media Coverage

Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया
May 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान दुर्घटना के कारण हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भारतीय लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति मिले, साथ ही उन्होंने शेष सभी लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकलने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूँ। भारत के लोगों की तरफ से, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले। सभी लापता लोगों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।"