प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री हाग्रामा मोहिलरी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने श्री हाग्रामा मोहिलरी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में शपथ लेने पर आज हार्दिक बधाई दी। श्री मोदी ने बीटीसी प्रशासन को केन्द्र सरकार और असम सरकार दोनों के अटूट समर्थन की पुष्टि की और श्रद्धेय बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की कल्पना के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया।

एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

"मैं श्री हग्रामा मोहिलारी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईएम) के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूँ। उन्हें और उनकी टीम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। केन्द्र सरकार और असम सरकार बीटीसी सरकार का समर्थन जारी रखेगी क्योंकि हम सभी मिलकर महान बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की दूरदर्शिता को साकार करने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।"

@HagramaOnline”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM-KUSUM 2.0 aims to help farmers generate RE alongside crops: Joshi

Media Coverage

PM-KUSUM 2.0 aims to help farmers generate RE alongside crops: Joshi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुख, समृद्धि और ज्ञान के लिए आशीर्वाद मांगते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
September 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी के कल्याण, शुभता, सुरक्षा, शांति, ज्ञान और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना का भाव रखने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभाषितम में भगवान इंद्र, भगवान सूर्य, भगवान गरुड़ और भगवान बृहस्पति से आशीर्वाद की कामना की गई है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया-

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”

सुभाषित का अर्थ है कि वैभवशाली भगवान इंद्र हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। संपूर्ण ब्रह्मांड के ज्ञाता और सबका पालन-पोषण करने वाले भगवान सूर्य हमारे लिए मंगलकारी हों। विघ्‍नों का नाश करने वाले भगवान गरुड़ हम सबकी रक्षा करें। ज्ञान के देवता भगवान बृहस्पति हमें शांति सद्बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”