प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री एंथनी अल्बानीज से टेलीफोन पर बातचीत की और ऑस्ट्रेलिया के 32वें प्रधानमंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक पुनर्निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि अपने पांच वर्षों में सीएसपी ने विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत सहयोग विकसित होते देखा है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में ऊर्जावान भारतीय मूल के प्रवासी समुदाय द्वारा निभाई गई भूमिका पर बल दिया।
दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर, नियम-आधारित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री अल्बानीज को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसमें वार्षिक शिखर सम्मेलन और इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाला क्वाड शिखर सम्मेलन भी शामिल है। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
Spoke with my friend @AlboMP to personally congratulate him on his party’s historic victory. We agreed to work together with renewed vigour to advance the India-Australia Comprehensive Strategic Partnership and explore new areas of cooperation.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2025


