नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
उन्होंने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री ने चांसलर मर्ज को भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री फ्रेडरिक मर्ज से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

पिछले 25 वर्षों में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई उत्कृष्ट प्रगति को देखते हुए, दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, तथा इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने जर्मनी में भारतीय प्रवासियों के सकारात्मक योगदान को स्वीकार किया।

उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने चांसलर मर्ज को भारत आने का निमंत्रण दिया। नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

In a post on X, he wrote:

"Spoke to Chancellor @_FriedrichMerz and congratulated him on assuming office. Reaffirmed our commitment to further strengthen the Strategic Partnership between India and Germany. Exchanged views on regional and global developments. We stand united in the fight against terrorism.”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
21% YoY rise in engineering exports in June shows sector's resilience amid global challenges: EEPC India Chairman

Media Coverage

21% YoY rise in engineering exports in June shows sector's resilience amid global challenges: EEPC India Chairman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 जुलाई 2026
July 14, 2026

From Local Fields to Global Recognition: PM Modi’s ‘Vocal for Local’ is Now Delivering Real Global Respect