प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की डिस्कस थ्रो-एफ11 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मोनू घंगास को शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
"एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के डिस्कस थ्रो-एफ11 में असाधारण प्रदर्शन के लिए मोनू घंगास को बधाई। उनकी शक्ति और शानदार कौशल क्षमता के कारण ही उन्हें रजत पदक हासिल हुआ है, इससे भारत गौरवान्वित हुआ है।"
Congratulations to @GhangasMonu for the exceptional performance in Men's Discus Throw-F11 at the Asian Para Games. His power and skill have earned him a brilliant Silver Medal, making India proud. pic.twitter.com/INnz7Dzrkl
— Narendra Modi (@narendramodi) October 26, 2023


