प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके जुनून की सराहना की।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi makes India stand tall

Media Coverage

PM Modi makes India stand tall
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पवित्र थाई पूसम के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।
February 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पवित्र थाई पूसम के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने कहा, “भगवान मुरुगन की कृपा हम पर सदा बनी रहे। सभी को अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो।”

 

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"वेत्रिवेल मुरुगनुकु अरोगारा!"

इस पवित्र थाई पूसम के अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान मुरुगन की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे। सभी को अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो।

“வெற்றிவேல் முருகனுக்கு அரோகரா!

புனிதமான தைப்பூசத் திருநாளில் அனைவருக்கும் எனது வாழ்த்துகள். முருகப்பெருமானின் அருள் எப்போதும் நமக்குக் கிடைக்கட்டும். நல்ல ஆரோக்கியம், வெற்றி மற்றும் வளத்துடன் அனைவரும் ஆசீர்வதிக்கப்படட்டும்.”