प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और अर्थशास्त्री श्री मेघनाद देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा:

"प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और अर्थशास्त्री श्री मेघनाद देसाई जी के निधन से व्यथित हूँ। वे हमेशा भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में भी भूमिका निभाई। हमारी चर्चाओं को अनुराग से याद रखूँगा, जहाँ उन्होंने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cabinet clears ₹23,731 crore GOBARdhan scheme for compressed biogas

Media Coverage

Cabinet clears ₹23,731 crore GOBARdhan scheme for compressed biogas
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा भावना के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निःस्वार्थ सेवा के गुण और दूसरों के कल्याण के लिए बिना किसी अपेक्षा के कार्य करने के महान आदर्श को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

"किं चन्द्रमाः प्रत्युपकारलिप्सया करोति गोभिः कुमुदावबोधनम्।

स्वभाव एवोन्नतचेतसां सतां परोपकारव्यसनं हि जीवितम्॥"

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया:

किं चन्द्रमाः प्रत्युपकारलिप्सया करोति गोभिः कुमुदावबोधनम्।

स्वभाव एवोन्नतचेतसां सतां परोपकारव्यसनं हि जीवितम्॥