अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बचाव कार्यों और प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी
अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और उन्हें हर संभव मदद सुनिश्चित करनी चाहिए: प्रधानमंत्री
समय की मांग है कि एक विस्तृत और व्यापक जांच कराई जाए जो इस दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की पहचान करे: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा, जांच से मिली अहम सीख जल्द से जल्द लागू की जाए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में हुई दु:खद पुल दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई एक बैठक की अध्‍यक्षता की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और दु:ख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव मदद सुनिश्चित करनी चाहिए।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बचाव कार्यों और प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समय की मांग है कि विस्तृत और व्यापक जांच कराई जाए जिससे इस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पहचान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जांच से मिली अहम सीख को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।

बैठक में गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, गुजरात सरकार में मंत्री बृजेश मेरजा, गुजरात के मुख्य सचिव, राज्य के डीजीपी, स्थानीय कलेक्टर, एसपी, पुलिस महानिरीक्षक, विधायक और सांसद और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इससे पहले, मोरबी पहुंचने पर, प्रधानमंत्री ने पुल दुर्घटना स्थल का दौरा किया। वह स्थानीय अस्पताल गए जहां घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बचाव और राहत कार्यों में शामिल लोगों से भी बातचीत की और उनके धैर्य की सराहना की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Gyan Bharatam Portal Houses Over 88,800 Manuscripts, Government Informs Lok Sabha

Media Coverage

Gyan Bharatam Portal Houses Over 88,800 Manuscripts, Government Informs Lok Sabha
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की
July 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने उल्लेख किया कि सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मान भारत की समृद्ध सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण!

यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है।

सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

यह सम्मान भारत की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

@UNESCO”