प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनीष कौरव को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने के लिए मनीष कौरव को बधाई। यह बेहद उत्कृष्ट उपलब्धि है, जो उनके विशुद्ध समर्पण का परिणाम है!”
Congratulations to Manish Kaurav for the phenomenal performance in Para Canoe Men's KL3 event at the Asian Para Games and winning a Bronze Medal. This is an outstanding achievement, a result of his sheer dedication! pic.twitter.com/E0h8j8KYAv
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023


