प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में उनके सम्मान में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम 'अहलन मोदी' में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 7 अमीरातों से भारतीय प्रवासियों ने भाग लिया और इसमें सभी समुदायों के भारतीय शामिल थे। दर्शकों में अमीराती भी शामिल थे।

 

अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी के प्रवेश करते ही 40000 दर्शकों ने उनका बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों के किए गए योगदान पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के प्रति दिखाई गई दयालुता और उनकी देखभाल के लिए यूएई के शासकों और सरकार को धन्यवाद दिया। विशेष रूप से, उन्होंने कठिन कोविड समय के दौरान की गई विशेष देखभाल का उल्लेख किया जब भारतीय प्रवासियों को हर संभव सहायता प्रदान की गई थी। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में देश में हुई प्रगति पर अपना दृष्टिकोण भी साझा किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2047 तक विकसित भारत बनने की राह में 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत "विश्वबंधु" है और वैश्विक प्रगति और कल्याण में अपना योगदान दे रहा है।

 

संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 35 लाख भारतीय नागरिक रहते हैं, जो दुनिया में कहीं भी भारतीय नागरिकों की सबसे बड़ी आबादी है। इस कार्यक्रम को वास्तव में यादगार बनाने के लिए "अहलान मोदी" की तैयारी कई महीनों से चल रही थी।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
E-Samudra: India’s digital push to reshape maritime governance

Media Coverage

E-Samudra: India’s digital push to reshape maritime governance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares a Sanskrit Subhashitam, highlighting the power of winning hearts through vision, thoughts, words, and actions
August 12, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the power of winning hearts through vision, thoughts, words, and actions.

The Prime Minister wrote on X;

"हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है।

चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्।

प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।"

A person who wins people's hearts through his vision, thoughts, words and actions earns, in return, their trust, respect and goodwill.