पिछले दस साल में अपने शरीर का कण-कण और समय का पल-पल आपकी सेवा में लगाया है: पीएम मोदी
हमारी सरकार, देश की पूरी ग्रामीण व्यवस्था में सहकारिता के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
अब पंजे की लूट बंद, हमारी सरकार में दिल्ली से चली पाई-पाई लाभार्थी के खाते में पहुंचती है: माढा में पीएम मोदी
मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं और वे मुझे बदलना चाहते हैं: धाराशिव में पीएम मोदी
कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ में अब फेक वीडियो बिकने लगे हैं: धाराशिव में पीएम मोदी
भारत को खंड-खंड में देखने वाले लोग, प्रधानमंत्री पद को भी खंड-खंड में बांटना चाहते हैं: लातूर में पीएम मोदी
मैं जब 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की बात करता हूं तो कांग्रेस के शहज़ादे को बुखार चढ़ जाता है: लातूर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उसकी पहले जनसभा माढा, दूसरी धाराशिव और तीसरी जनसभा लातूर में हुई। माढा को उन्होंने संतों की धरती बताते हुए कहा कि यहां के अनेक संतों का आशीर्वाद उनके ऊपर है, जिनकी प्रेरणा से आज वे विकसित भारत के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगने आए हैं। पीएम ने कहा कि लोगों का प्यार ही मेरी पूंजी है। पिछले 10 साल में मोदी ने अपने शरीर का कण-कण, अपने समय का पल-पल लोगों की सेवा में लगाया है।

पीएम ने कहा आज देश और महाराष्ट्र के लोग मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल में अंतर देख रहे हैं। जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, मोदी ने 10 साल में करके दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस 60 साल से कह रही थी कि गरीबी हटाएंगे। मोदी ने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर दिखाया है। जब देश में मजबूत सरकार होती है, तो उसका ध्यान वर्तमान के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी होता है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता जब प्यार देती है, तो कोई कसर नहीं छोड़ती। लेकिन अगर कोई अपना वचन पूरा नहीं करता, तो उसे भी याद रखती है। उन्होंने कहा, ‘15 साल पहले यहां एक बड़े नेता चुनाव लड़ने आए थे। कहते हैं तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने पानी पहुंचाया क्या ? एक वो दिन था और एक आज का दिन है, वो यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए’। पीएम मोदी ने कहा कि विदर्भ हो, मराठ-वाड़ा हो, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने का ये पाप सालों साल से होता रहा है।

पीएम ने महाराष्ट्र को सहकारिता की धरती बताते हुए कहा कि हमारे शुगर को-ऑपरेटिव्स की किसानों को सशक्त करने में बहुत बड़ी भूमिका रही है। मोदी, देश की पूरी ग्रामीण व्यवस्था में सहकारिता के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनडीए की दूसरी रैली धाराशिव में हुई। यहां उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत के स्वाभिमान का है। उन्होंने कहा, ‘आज दुनिया, उस भारत को जानती है... जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है’। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी एक पहचान रही है- विश्वासघात, विश्वासघात, विश्वासघात। मराठ-वाड़ा की इस धरती को भी कांग्रेस ने एक ही चीज दी है...विश्वासघात, विश्वासघात, विश्वासघात। कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही....लेकिन किसान के खेत में पानी नहीं पहुंचा पाई। किसानों से विश्वासघात का कांग्रेस का एक और तरीका रहा है। ये तरीका है- झूठे पैकेज देने का। इस पैकेज का लाभ असली किसान तक पहुंचता ही नहीं था। फिर ये पैसा कहां जाता था? ये पैसा कांग्रेस का पंजा छीन लेता था। मोदी ने ये खेल भी बंद कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी के लोग, किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन इन्होंने किया क्या, ये जानना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘मैं हमारे सोयाबीन किसानों से कहूंगा कि मेरी बात ध्यान से सुनें। मोदी ने इस मोटे अनाज यानि मिलेट्स को श्रीअन्न का नाम दिया है। मोदी ने संकल्प लिया है...आपका जो ये श्री अन्न है, उसे दुनिया के कोने-कोने में डायनिंग टेबल पर पहुंचाउंगा’।

प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी जनसभा लातूर में हुई। यहां उन्होंने कहा कि ये चुनाव बड़े ध्येय का चुनाव है। ये बड़े लक्ष्यों का चुनाव है। पीएम ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री भी किश्तों में बनाना चाहते हैं, वो बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं क्या? इनका 5 साल में 5 पीएम बनाने का प्लान है। यानि बारी-बारी देश को लूटने की योजना है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपको लूटने का भी एक बहुत खतरनाक प्लान बनाया है। कांग्रेस कहती है कि वो पहले देशवासियों की कमाई का एक्स-रे करेगी, फिर आपकी संपत्ति पर कब्जा करेगी और फिर उसे अपने वोट बैंक में बांट देगी। आप अपने बच्चों को जो संपत्ति विरासत में सौंपना चाहते हैं, उस पर कांग्रेस 55 परसेंट इनहेरिटेंस टैक्स लगाने की तैयारी में है। उन्होंने देश के फर्स्ट टाइम वोटर्स से भी देश में पिछले 10 साल में आए बदलान को जानने और समझने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लातूर की ये धरती हमें सिखाती है कि बड़ी से बड़ी आपदा से कैसे निकला जाता है। हमारे देश में भी करोड़ों-करोड़ लोग ऐसे रहे हैं जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी बहुत आपदा झेली है, संकट झेला है। ऐसे साथियों के लिए ही संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। लेकिन कांग्रेस अब SC/ST/OBC के आरक्षण को कम करके उसे अपने वोट बैंक को देना चाहती है। इसलिए महाराष्ट्र के लोगों को, लातूर के लोगों को कांग्रेस से बहुत सावधान रहना है।

पीएम ने कहा कि NDA सरकार सामाजिक न्याय को ताकत देने वाली है। कांग्रेस और इंडी अघाड़ी वाले जो झूठी बातें फैलाते हैं, उनके मन में खोट है। कांग्रेस कभी भी किसी समस्या को खत्म करने का प्रयास नहीं करती। क्योंकि लोगों की परेशानी से ही वो वोटों की फसल काटती थी। लातूर, शिक्षा और स्किल का एक सेंटर है। बीते 10 वर्ष देश में शिक्षा और कौशल के सेक्टर में अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लातूर, आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी हब बनता जा रहा है। भाजपा का मिशन है कि हम दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भर हों। भाजपा का संकल्प है कि हम मैन्युफेक्चरिंग में भी आत्मनिर्भर हों। इन दोनों लक्ष्यों को पाने में लातूर के किसान और लातूर के नौजवान की बड़ी भूमिका है। मराठ-वाड़ा रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना ने इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति दी है। पीएम मोदी ने कहा कि लातूर को विकसित भारत, विकसित महाराष्ट्र का अहम सेंटर बनाने के लिए आपको भारी मतदान करना है। आपको याद रखना, आपके सपने ही मोदी के संकल्प है।

माढा का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

धाराशिव का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

लातूर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s AI moment: Sarvam turns unicorn at $1.5 billion valuation

Media Coverage

India’s AI moment: Sarvam turns unicorn at $1.5 billion valuation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई
June 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। उन्होंने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है ताकि विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में‍ लिखा :

“पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। हम अपने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि विकसित भारत के हमारे स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

#12YearsOfNayaBharatNirman”