श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज हम एक समान, समरस समाज की तरफ बढ़ रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी
हमारी सरकार भारत में लोगों के लिए ओराकान्डी तीर्थयात्रा को आसान बनाने के प्रयास कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और बांग्‍लादेश अस्थिरता, आतंकवाद और अशांति के बजाय विश्‍व में स्थिरता, प्रेम और शांति चाहते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन ओरकांडी स्थित हरि मंदिर में पूजा-अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने वहाँ परम पूज्य ठाकुर परिवार के वंशजों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री ने ओरकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया। ये वही स्थान है, जहाँ से श्री श्री हरि चंद ठाकुर जी ने सामाजिक सुधारों से संबंधित अपने पवित्र विचारों और संदेशों का प्रसार किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बल देते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश अपने-अपने देश के विकास और तरक्की के माध्यम से संपूर्ण विश्व की प्रगति चाहते हैं। दोनों ही देश चाहते हैं कि संपूर्ण विश्व में अस्थिरता, आतंक और अशांति नहीं बल्कि स्थिरता, प्रेम और शांति का वातावरण होना चाहिए। श्री श्री हरि चंद ठाकुर जी ने भी हमें शांति, स्थिरता और प्रेम के मार्ग पर चलने का ही संदेश दिया है।

 

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि आज भारत ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश ने भी ‘शोहोजात्रि’ के मूल मंत्र को अपने अंदर समाहित किया है। बांग्लादेश आज पूरी दुनिया के सामने विकास और बदलाव का एक मज़बूत उदाहरण पेश कर रहा है, और बांग्लादेश के इन प्रयासों में भारत ‘शोहोजात्रि’ की भूमिका में है।

प्रधानमंत्री ने आज ओरकांडी में वर्तमान में स्थित बालिका माध्यमिक विद्यालय को अपग्रेड करने और एक नए प्राथमिक स्कूल की स्थापना करने के अलावा कई अन्य घोषणाएं भी की। प्रधानमंत्री ने बताया कि श्री श्री हरि चंद ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले पवित्र ‘बरुनीस्नान’ में भाग लेने के लिए हर साल भारत से बड़ी संख्या में लोग बांग्लादेश के ओरकांडी की यात्रा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों की इस यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएँगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump

Media Coverage

India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi