तेलंगाना, वीर रामजी गोंड और कोमाराम भीम जैसी महान विभूतियों की धरती है।
केंद्र सरकार की PM JANMAN पहल से आदिवासी कल्याण के लिए ₹24,000 करोड़ खर्च होंगे, जिससे चेंचू, कोलम और कोंडा रेड्डी जैसी विभिन्न जनजातियां लाभान्वित होंगी।
मोदी की गारंटी से तेलंगाना में किसानों के लिए 'हल्दी बोर्ड' का गठन संभव हुआ।
कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना BRS सरकार द्वारा किया गया एक बड़ा घोटाला है।
तेलंगाना ने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा विकसित भारत को साकार करने में उसकी भूमिका और भी अहम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में बीजेपी की जनसभा को संबोधित किया। यहां तेलंगाना और देश के विकास से जुड़ी हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे विकास का उत्सव बताया। इसके स्पीड और स्केल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा. ’ बीते 15 दिन के काम, आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के निर्माण को और सशक्त कर रहे हैं’।

पीएम ने कहा कि उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के एक्शन प्लान के एक-एक मुद्दे पर चर्चा की है, इस प्लान पर देशभर में करीब पंद्रह लाख लोग अपने सुझाव दे चुके हैं। करीब-करीब 12 सौ यूनिवर्सिटीज़ ने इसमें हिस्सा लिया है। इनमें अब-तक करीब 11 लाख युवाओं ने हिस्सा लेकर अपने मौलिक सुझाव दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा विकसित भारत के सबसे बड़े निर्माता और सबसे बड़े लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा. ‘युवा हमारी बहुत बड़ी ताकत है। राष्ट्र के विकास के लिए भाजपा का यही कमिटमेंट है, जिसके कारण, तेलंगाना के गांव-गांव से आवाज आ रही है। अबकी बार, 400 पार’!

पीएम मोदी ने रामजी गोंड और कोमाराम भीम जैसी महान विभूतियों को याद करते हुए कहा कि तेलंगाना की धरती ने जो योगदान दिया है, उसे कभी सम्मान नहीं मिला। लेकिन 2014 के बाद बीजेपी की केंद्र सरकार ने तेलंगाना के विकास के साथ ही आदिवासी समाज के सम्मान को भी बहुत महत्व दिया है।

परिवारवादी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सम्मान परिवारवादी पार्टियों को बर्दाश्त नहीं हो सकता। हमने जनजातीय समाज के लिए जब भी फैसले किए, इन्होंने इनका विरोध करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है।

मोदी की गारंटी की चर्चा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों का सपना था कि ‘टरमरिक बोर्ड’ बने, अब यह एक सच्चाई बन चुका है। उन्होंने कपास किसानों की बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने कपास की MSP में रिकॉर्ड वृद्धि की है, इसके अलावा भी उनकी हर तरह से मदद की जा रही है।।

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोग ये जान चुके हैं कि परिवारवादी पार्टियों के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है- और ये चरित्र है एक झूठ और दूसरा लूट! तेलंगाना में जैसे TRS के BRS बनने से कुछ नहीं बदला था, वैसे ही BRS की जगह कांग्रेस आने से कुछ नहीं बदलने वाला। ये बस एक ही काम करते हैं- तुम भी भले, हम भी भले, तुमने खाया और अब मैं खाऊंगा।

इंडी गठबंधन पर जोरदार प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे इंडी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा. ‘मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है’।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब मैंने अपना घर छोड़ा तब एक सपना लेकर चला था कि मैं देशवासियों के लिए जिऊंगा। मेरा पल-पल अब सिर्फ आपके लिए होंगे। मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा, आपके सपने ही मेरा संकल्प होगा। जिंदगी खपा दूंगा तो आपके सपनों को पूरा करने के लिए, आपके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए। इसलिए मैं कहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी यही मेरा परिवार है। जिसका कोई नहीं है वे भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत मेरा परिवार, इसी भावना का विस्तार लेकर मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए जी रहा हूं, इसलिए आज पूरा देश एक सुर में कह रहा है। मैं हूं मोदी का परिवार...

प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के निर्माण में तेलंगाना के लोगों के अनमोल योगदान की भी चर्चा की और कहा कि इसके लिए पूरा देश तेलंगाना के लोगों का आभार व्यक्त करता है। विकसित भारत के संकल्प की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक 25 साल हमारे पास है, इस दौरान हमें खूब मेहनत करनी है और देश को दुनिया के समृद्ध देशों की बराबरी में लाकर खड़ा करना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets

Media Coverage

PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
June 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ सार्थक वार्ता की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस बात पर सम्मानित महसूस करता है कि राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले विदेश दौरे के लिए भारत को चुना। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि राष्ट्रपति ने बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेकर भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

वार्ता के दौरान, दोनों राजनेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों की विस्तृत समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

चर्चाओं में व्यापार, दुर्लभ पृथ्वी धातुओं, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन-संपर्क, धरोहर संरक्षण और क्षमता निर्माण में सहयोग को गहरा करने के अवसर शामिल थे। दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में निकटता से काम करने पर भी सहमति व्यक्त की।

 

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि म्यांमार भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट', 'एक्ट ईस्ट' और भारत-प्रशांत नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने म्यांमार के साथ भारत के संबंधों के महत्त्व की पुन: पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

 

“म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ सार्थक बैठक हुई। भारत में हम सम्मानित महसूस करते हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के अपने पहले विदेशी दौरे के लिए भारत को चुना। उतनी ही खुशी की बात यह भी है कि उन्होंने यह यात्रा बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेकर शुरू की। हमने भारत-म्यांमार संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की। म्यांमार भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट', 'एक्ट ईस्ट' और भारत-प्रशांत नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है।”

 

“हमारी बातचीत में व्यापार, दुर्लभ पृथ्वी धातुओं, स्वास्थ्य देखभाल, परिवहन-संपर्क, धरोहर पुनर्स्थापना और क्षमता निर्माण में सहयोग को गहरा करने के तरीके शामिल थे। हमने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी निकटता से काम करने पर सहमति व्यक्त की।”