बंगाल अब भय से मुक्त होकर विकास और विश्वास की ओर अग्रसर है, यह है मोदी की गारंटी: भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी
'बदला नहीं, बदलाव' के नारे से बंगाल का भविष्य तय होना चाहिए, प्रधानमंत्री ने राजनीतिक हिंसा समाप्त करने का आह्वान किया।
महिला मतदाताओं ने सशक्त संदेश दिया है: पीएम मोदी ने भारत की विकास यात्रा में ‘नारी शक्ति’ की अग्रणी भूमिका का समर्थन किया।
गंगा से लेकर ब्रह्मपुत्र तक, भाजपा के गवर्नेंस मॉडल को जनता का अभूतपूर्व भरोसा मिल रहा है: पीएम मोदी

पांच राज्यों के हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के आए परिणाम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं है, बल्कि ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ भी है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों ने देश को नई दिशा और नया संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने इसे ‘विश्वास का दिन’ बताते हुए कहा कि यह भरोसे का उत्सव है। यह भारत के लोकतंत्र पर, परफॉर्मेंस की राजनीति पर, स्थिरता के संकल्प पर और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर जनता-जनार्दन का अटूट भरोसा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पहली बार हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की ऊर्जा की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों की तपस्या जब सिद्धि में बदलती है तो कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जो आनंद झलकता है, वही आनंद आज भाजपा के हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र के महत्व का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि चुनावों में जीत और हार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन इन पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत में लोकतंत्र केवल संवैधानिक व्यवस्था नहीं, बल्कि जनमानस की आत्मा है। इन चुनावों में केवल लोकतंत्र ही नहीं जीता, बल्कि संविधान, संवैधानिक संस्थाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं भी विजयी हुई हैं।

पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। पीएम मोदी ने भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं को गुड गवर्नेंस की राजनीति की विजय बताया। उन्होंने याद दिलाया कि बिहार चुनावों के दौरान उन्होंने कहा था कि गंगा गंगोत्री से गंगासागर तक बहती है और अब पश्चिम बंगाल में विजय के साथ गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिल चुका है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा-एनडीए सरकारों का होना जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए को आशीर्वाद देकर इतिहास रच दिया है। टी-गार्डन क्षेत्रों में भाजपा को मिला समर्थन असम की नई आकांक्षाओं का संकेत है। असम की महान विभूतियों का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा।

पुडुचेरी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2021 में एनडीए ने BEST Puducherry का विजन जनता के सामने रखा था और अब जनता ने दूसरी बार उस पर भरोसा जताया है। उन्होंने युवाओं और मछुआरा समुदाय को आश्वस्त किया कि एनडीए सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य और हर परिवार की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के 20 से अधिक राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं और उनका मंत्र ‘नागरिक देवो भव:’ है। जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास, स्थिरता और सुशासन है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की लगातार सफलताओं को उन्होंने जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया।

पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक विजय को प्रधानमंत्री मोदी ने वैचारिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देखा था, उसे साकार करने का अवसर आज बंगाल की जनता ने भाजपा को दिया है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल भयमुक्त हुआ है और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस विजय को वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में भारत माता और ऋषि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को समर्पित बताया। श्री अरविंदो और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में ऐसा वातावरण बनाएगी, जहां “मन भयमुक्त हो और सिर ऊंचा हो।”

प्रधानमंत्री ने बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान को लोकतंत्र की नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में किसी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई और यह लोकतंत्र की बड़ी विजय है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि अब “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की राजनीति होनी चाहिए।

वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया युद्ध, अस्थिरता और आर्थिक संकटों से जूझ रही थी, तब भारत का मतदाता स्थिरता और विकास के पक्ष में मतदान कर रहा था। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में “पूर्वोदय” की बड़ी भूमिका है और इसके तीन ऐतिहासिक स्तंभ, अंग, बंग और कलिंग रहे हैं। वे आज फिर भाजपा और एनडीए के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। बिहार, बंगाल और ओडिशा को भारत की प्राचीन आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक शक्ति का केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की मजबूती विकसित भारत की आधारशिला बनेगी।

नारीशक्ति को विकसित भारत का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष ने हाल ही में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक रोका है। इसका जवाब महिलाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसी दलों को दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश की नारीशक्ति उन दलों को पूरी तरह से नकार देंगी, जो महिला विरोधी राजनीति करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह आज ऐसी विचारधाराओं को अपनाने लगी है जिन्हें देश पहले ही नकार चुका है। कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की सोच को बढ़ावा देने में लगी है। देश अब विवाद नहीं, विकास चाहता है। विभाजन नहीं, विश्वास चाहता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में तमिलनाडु और केरलम की जनता को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इन राज्यों के विकास के लिए भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। भाजपा-एनडीए सरकार जनता की हर उम्मीद और आकांक्षा को पूरा करने के लिए दिन-रात समर्पित रहेगी। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति पर अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल एक राष्ट्रीय दल नहीं, बल्कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं को राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़ी राजनीति करती है, इसलिए आज पूर्वोत्तर, आदिवासी समाज, किसान और मछुआरा भाई-बहन भाजपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा के उपचुनावों में मिली जीत को भी जनता के विश्वास का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह एनडीए की जनस्वीकृति का विस्तार है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi arrives in Slovakia
June 15, 2026

PM Modi arrived in Bratislava, Slovakia, marking an important milestone in India-Slovakia relations. He was warmly welcomed upon arrival..

The visit provides an opportunity to further deepen bilateral ties between India and Slovakia and explore new avenues of cooperation across key sectors. It also reflects the growing engagement between the two countries and their shared commitment to strengthening the partnership for mutual growth and development.

During the visit, PM Modi will hold meetings with President Peter Pellegrini and PM Robert Fico to review and discuss ways to further expand collaborations.