Your Excellency राष्ट्रपति ट्रम्प,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,

नमस्कार!

सबसे पहले मैं, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प को मेरे शानदार स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत और अमेरिका संबंधों को अपने नेतृत्व से संजोया है, जीवंत बनाया है।

जिस उत्साह से उनकी पहली टर्म मे हमने मिलकर काम किया, वही उमंग, वही उर्जा और वही प्रतिबद्धता मैंने आज भी महसूस की है। आज की चर्चाओं में उनके पहले टर्म मे हमारी उपलब्धियों का संतोष और गहरे आपसी विश्वास का सेतु था। साथ ही नए लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प भी था। हम मानते हैं कि भारत और अमेरिका का साथ और सहयोग एक बेहतर विश्व को shape कर सकता है।

Friends,

अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रम्प के मोटो, Make America Great Again, यानि "मागा” से परिचित हैं। भारत के लोग भी विरासत और विकास की पटरी पर विकसित भारत 2047 के दृढ़ संकल्प को लेकर तेज गति शक्ति से विकास की ओर अग्रसर हैं।

अमेरिका की भाषा में कहूं तो विकसित भारत का मतलब Make India Great Again, यानि "मीगा” है। जब अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करते हैं, यानि "मागा” प्लस "मीगा”, तब बन जाता है – "मेगा” पार्ट्नर्शिप for prosperity। और यही मेगा spirit हमारे लक्ष्यों को नया स्केल और scope देती है।

Friends,

आज हमने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना से भी अधिक बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमारी टीमें एक पारस्परिक लाभकारी Trade Agreement को शीघ्र संपन्न करने पर काम करेंगी।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में हम Oil तथा Gas trade को बल देंगे। उर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश भी बढ़ेगा। Nuclear Energy क्षेत्र में हमने Small Modular Reactors की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर भी बात की।

Friends,

भारत की defence preparedness में अमेरिका की महत्वपूर्ण भूमिका है। Strategic और trusted partners के नाते हम joint development, joint production और Transfer of Technology की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

आने वाले समय में भी नयी टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट हमारी क्षमता बढ़ाएंगे। हमने Autonomous Systems Industry Alliance, लॉन्च करने का निर्णय लिया है।

अगले दशक के लिए Defence Cooperation Framework बनाया जाएगा। Defence inter-operability, लोजिस्टिक्स, repair और maintenance भी इसके मुख्य भाग होंगे।

Friends,

इक्कीसवीं सदी technology-driven century है। लोकतान्त्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले देशों के बीच टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करीबी सहयोग पूरी मानवता को नई दिशा शक्ति और अवसर दे सकता है।

भारत और अमेरिका Artificial Intelligence, Semiconductors, Quantum, Biotechnology, तथा अन्य technologies में मिलकर काम करेंगे।

आज हमने TRUST, यानि Transforming Relationship Utilizing Strategic Technology पर सहमती बनायीं है​। इसके अंतर्गत critical मिनरल, एडवांस्ड material और फार्मास्यूटिकल की मजबूत सप्लाई chains बनाने पर बल दिया जायेगा। लिथिअम और रेयर earth जैसे स्ट्रेटेजिक मिनरल के लिए रिकवरी और processing initiative लॉन्च करने का भी निर्णय लिया है।

स्पेस के क्षेत्र में अमेरिका से हमारा करीबी सहयोग रहा है। "इसरो” और "नासा” के आपसी सहयोग से बनायीं "निसार” satellite, शीघ्र ही भारतीय लॉन्च व्हीकल पर अंतरिक्ष की उड़ान भरेगी।

Friends,

भारत और अमेरिका की साझेदारी लोकतंत्र और लोकतान्त्रिक मूल्यों तथा व्यवस्थाओं को सशक्त बनाती है। Indo-Pacific में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए हम मिलकर काम करेंगे। इसमें Quad की विशेष भूमिका होगी।

इस वर्ष भारत में होने जा रही Quad Summit में हम पार्टनर देशों के साथ नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे। "आइ-मेक” और "आई-टू-यू-टू” के तहत हम इकनोमिक कॉरिडोर और कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर मिलकर काम करेंगे।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका दृढ़ता से साथ खड़े रहे हैं। हम सहमत हैं कि सीमापार आतंकवाद के उन्मूलन के लिए ठोस कार्रवाई आवश्यक है।

मैं राष्ट्रपति जी का आभारी हूँ की उन्होंने 2008 के, जिसने भारत में नरसंहार किया था, उस मुजरिम को अभी भारत के हवाले करने का निर्णय किया हैं। भारत की अदालतें उचित कार्यवाही करेंगी।

Friends,

अमेरिका में रहने वाला भारतीय समुदाय हमारे संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हमारे people-to-people ties को और गहरा करने के लिए हम शीघ्र ही "लॉस-एंजेलेस’ और "बॉस्टन” में भारत के नए कांसुलेट खोलेंगे।

हमने अमेरिका की universities और शिक्षा संस्थानों को भारत में off shore campus खोलने के लिए निमंत्रण दिया है।

राष्ट्रपति ट्रम्प,

आपकी मित्रता और भारत के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ । भारत के लोग तो 2020 की आपकी यात्रा को आज भी याद करते हैं, और उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प एक बार फिर उनके पास आएंगे।

एक सौ चालीस करोड़ भारतवासियों की ओर से मैं आपको भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
ILO: 100 crore covered under social security

Media Coverage

ILO: 100 crore covered under social security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam underlining the importance of dedication and determined effort in accomplishing every goal
July 17, 2026
Prime Minister expresses happiness on the launch of India's first hydrogen train

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam underlining the importance of dedication and determined effort in accomplishing every goal:

"प्रभूतं कार्यमल्पं वा यन्नरः कर्तुमिच्छति।

सर्वारम्भेण तत् कार्यं सिंहादेकं प्रचक्षते।।"

The Prime Minister also said that the dream of India receiving its first hydrogen train has become a reality, marking a significant milestone in the nation's efforts to build a clean, green and future-ready transport system. He congratulated everyone associated with this remarkable achievement.

The Prime Minister posted on X:

आज भारत को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने का सपना साकार होने जा रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा दिन है। मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।

प्रभूतं कार्यमल्पं वा यन्नरः कर्तुमिच्छति।

सर्वारम्भेण तत् कार्यं सिंहादेकं प्रचक्षते।।