Your Excellency, Prime Minister एल्बनीसि,

दोनों देशों के delegates,

मीडिया के साथियों,

नमस्कार!

सबसे पहले तो मैं प्रधानमंत्री एल्बनीसि का भारत में उनके पहले State Visit पर हार्दिक स्वागत करता हूँ। पिछले साल दोनों देशों ने प्रधानमंत्रियों के स्तर पर वार्षिक Summit करने का निर्णय लिया था। और प्रधानमंत्री एल्बनीसि की इस यात्रा से इस श्रंखला का शुभारंभ हो रहा है। भारत में उनका आगमन होली के दिन हुआ। और उसके बाद हमने मिल कर क्रिकेट के मैदान पर भी कुछ समय बिताया। Colours, कल्चर, और क्रिकेट का यह Celebration, एक प्रकार से भारत और ऑस्ट्रेलिया की मित्रता के जोश और उल्लास का उत्तम प्रतीक है।

Friends,

आज हमने आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। सुरक्षा सहयोग हमारी Comprehensive Strategic Partnership का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। आज हमारे बीच Indo-Pacific क्षेत्र में मैरीटाइम सिक्युरिटी, और आपसी रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। रक्षा के क्षेत्र में हमने पिछले कुछ सालों मे उल्लेखनीय agreements किए हैं, जिनमें एक दूसरे की सेनाओं के लिए logistics support भी शामिल है। हमारी सुरक्षा agencies के बीच भी नियमित और उपयोगी सूचना का आदान-प्रदान है, और हमने इसे और सुदृढ़ करने पर चर्चा की। हमारे युवा सैनिकों के बीच संपर्क और मित्रता बढ़ाने के लिए हमने General Rawat Officers Exchange Programme की स्थापना की है, जो इसी महीने आरंभ हुआ है।

Friends,

आज हमने विश्वस्त और मजबूत वैश्विक सप्लाई-चेन्स विकसित करने के लिए आपसी सहयोग पर विचार-विमर्श किया। Renewable Energy दोनों देशों के लिए प्राथमिकता और फोकस का क्षेत्र हैं, और हम क्लीन हाइड्रोजन और सोलर में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पिछले साल लागू हुए Trade Agreement - ECTA (एकता) से दोनों देशों के बीच Trade और Investment के बेहतर अवसर खुले हैं। और हमारी टीमें Comprehensive Economic Cooperation Agreement पर भी काम कर रही हैं।

Friends,

People to people संबंध भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता का एक प्रमुख आधार हैं। हमने educational qualifications की परस्पर मान्यता के लिए एक mechanism पर हस्ताक्षर किए हैं, जो हमारे छात्र समुदाय के लिए उपयोगी होंगे । हम Mobility Agreement पर भी आगे बढ़ रहे हैं। यह छात्रों, कामगारों, और प्रोफेशनल्स के लिए लाभदायक होगा। भारतीय प्रवासी अब आस्ट्रेलिया में दूसरा सबसे बड़ा immigrant समुदाय है। यह Indian Community ऑस्ट्रेलिया के समाज और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह खेद का विषय है कि पिछले कुछ सप्ताहों से ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे समाचार भारत में सभी लोगों को चिंतित करते हैं, हमारे मन को व्यथित करते हैं। हमारी इन भावनाओं और चिंताओं को मैंने प्रधानमंत्री एल्बनीसि के समक्ष रखा। और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि भारतीय समुदाय की safety उनके लिए विशेष प्राथमिकता है। इस विषय पर हमारी teams नियमित संपर्क में रहेंगी, और यथासंभव सहयोग करेंगी।

Friends,

प्रधानमंत्री एल्बनीसि और मैं इस बात पर सहमत हैं कि हमारे द्विपक्षीय संबंध वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। मैंने प्रधानमंत्री एल्बनीसि को भारत की G20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं के बारे में बताया और आस्ट्रेलिया के सतत सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। भारत और आस्ट्रेलिया दोनों Quad के सदस्य हैं, और आज हमने इस प्लेटफार्म पर हमारे बीच सहयोग पर भी चर्चा की। इस वर्ष मई में Quad Leaders’ Summit के लिए मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री एल्बनीसि को धन्यवाद देता हूँ। उसके बाद सितम्बर में G20 Summit के दौरान, प्रधानमंत्री एल्बनीसि का फिर से स्वागत करने का मुझे अवसर मिलेगा और मुझे बहुत ख़ुशी होगी।एक बार फिर, प्रधानमंत्री एल्बनीसि का भारत में हार्दिक स्वागत है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी इस यात्रा से हमारे संबंधों को नई गति और मोमेन्टम मिलेगा।

धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India to outpace global growth despite uncertainty, says IMF chief Georgieva

Media Coverage

India to outpace global growth despite uncertainty, says IMF chief Georgieva
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य
April 16, 2026

Your Excellency, चांसलर स्टॉकर

दोनों देशों के delegates,

मीडिया के साथियों,

नमस्कार!

ग्रूस गॉट

चांसलर स्टॉकर, आपकी पहली भारत यात्रा पर मैं आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ। हमे बहुत खुशी है कि आपने यूरोप के बाहर अपनी पहली यात्रा के लिए भारत को चुना। यह आपके विज़न और भारत-ऑस्ट्रीया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत -यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड अग्रीमन्ट के बाद, भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है। चांसलर स्टॉकर की विज़िट से, हम भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को भी एक नए कालखंड में ले जा रहे हैं।

Friends,

इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में भारत और ऑस्ट्रिया भरोसेमंद साझेदार रहे हैं। दिल्ली मेट्रो हो या हिमालय पर दस हजार फीट की ऊँचाई पर बना अटल टनल, ऑस्ट्रिया की टनलिंग एक्स्पर्टीज़ ने अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

इतना ही नहीं, रेल्वे प्रोजेक्ट्स से लेकर गुजरात के गिरनार रोपवे तक, क्लीन एनर्जी से लेकर urban डेवलपमेंट तक, भारत के कई इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में ऑस्ट्रियन कंपनियाँ सक्रिय भागीदार रही हैं।

Friends,

चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। हमे बहुत खुशी है, कि वे एक बड़े vision और बड़े बिजनस delegation के साथ भारत आए हैं।

हम ऑस्ट्रिया की एक्स्पर्टीज़, और भारत की स्पीड और स्केल को जोड़कर, पूरे विश्व के लिए reliable टेक्नॉलजी और supply chain सुनिश्चित करेंगे। हम डिफेन्स, सेमीकन्डक्टर, quantum, और bio-टेक्नॉलजी में भी अपनी पार्ट्नर्शिप को सुदृढ़ करेंगे।

साथ ही, हम इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। IIT दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच आज साइन किया जा रहा MOU, इस knowledge एक्सचेंज का एक उज्ज्वल उदाहरण है।

Friends,

भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की innovation और productivity को बढ़ाने की क्षमता रखता है।

2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एण्ड मोबिलिटी अग्रीमन्ट किया। अब इस अग्रीमन्ट के अंतर्गत, हम nursing सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे।

हम जॉइन्ट रिसर्च और start-up सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहें हैं।

Friends,

आज पूरा विश्व एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। और इसका प्रभाव हम सभी पर पड़ रहा है। ऐसे तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में, भारत और ऑस्ट्रिया, हम एकमत हैं कि, मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से समस्याओं का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम एक stable, सस्टेनबल और lasting peace का समर्थन करते हैं।

हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते ग्लोबल challenges के समाधान के लिए Global institutions का रिफॉर्म अनिवार्य है। और आतंकवाद को जड़ से मिटाना, हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

Your Excellency,

2024 में मेरी ऑस्ट्रिया की यात्रा भी, चार दशकों बाद हुई थी। उस विज़िट के बाद आज भारत में आपका स्वागत करना, हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। आइए, हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन centric और फ्यूचर रेडी बनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।