प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जर्मनी संघीय गणराज्य के चांसलर महामहिम श्री ओलाफ स्कोल्ज़ से मुलाकात की। फरवरी 2023 में भारत की राजकीय यात्रा के बाद, इस वर्ष चांसलर की यह दूसरी भारत यात्रा थी।

चांसलर श्री स्कोल्ज़ ने जी20 अध्यक्षता की सफलता पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान जर्मनी के समर्थन की सराहना की। विभिन्न जी20 बैठकों और कार्यक्रमों में जर्मनी की उच्च स्तरीय भागीदारी रही है।

दोनों राजनेताओं ने अपनी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने रक्षा, हरित और सतत विकास, महत्वपूर्ण खनिज, कुशल कर्मियों के आवागमन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

राजनेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने अंतर-सरकारी आयोग के अगले दौर के लिए चांसलर स्कोल्ज़ को अगले साल भारत आने का आमंत्रण दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's clean industry pipeline a $433 bn investment opportunity: Report

Media Coverage

India's clean industry pipeline a $433 bn investment opportunity: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित सरकार के 12 वर्षों को रेखांकित किया
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और सबसे पहले राष्ट्र की भावना से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

श्री मोदी ने कहा कि अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज देश ने बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक विश्व स्तर पर एक नई पहचान हासिल की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनिया भर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

#सेवाके12साल