क्रिकेट, भारत और ऑस्ट्रेलिया में एक साझा जुनून: प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीस ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे स्मारक क्रिकेट टेस्ट मैच का कुछ हिस्सा देखा।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथोनी अल्बानीस के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“क्रिकेट, भारत और ऑस्ट्रेलिया में एक साझा जुनून! भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के कुछ हिस्से को देखने के लिए अपने अच्छे दोस्त, पीएम एंथनी अल्बानीस के साथ अहमदाबाद आकर खुशी हुई। मुझे विश्वास है कि यह एक रोमांचक खेल होगा!”

अहमदाबाद से टेस्ट मैच की झलकियां साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“अहमदाबाद से कुछ और झलकियां। हर तरफ क्रिकेट!

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:

‘क्रिकेट के जरिए IN AU दोस्ती का उत्सव!’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस अहमदाबाद में #INDvsAUS मैच के कुछ हिस्से को देखते हुए।”

स्टेडियम पहंचने पर, प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री श्री एंथोनी अल्बनीस का क्रमशः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव श्री जय शाह और बीसीसीआई के अध्यक्ष श्री रोजर बिन्नी द्वारा सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने गायिका सुश्री फल्गुई शाह द्वारा प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकता का संगीत देखा।

प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया के कप्तान श्री रोहित शर्मा को टेस्ट कैप सौंपी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान श्री स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी। इसके बाद प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने स्टेडियम में भारी भीड़ के सामने एक गोल्फ कार्ट में गार्ड ऑफ ऑनर लिया।

दोनों टीमों के कप्तान जहां टॉस के लिए पिच पर पहुंचे, वहीं प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्टेडियम का मुआयना करते हुए फ्रेंडशिप हॉल ऑफ फेम की ओर बढ़े। भारतीय टीम के पूर्व कोच एवं खिलाड़ी श्री रवि शास्त्री दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ थे और उन्होंने भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के समृद्ध इतिहास के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान दोनों देशों के संबंधित प्रधानमंत्रियों के साथ खेल के मैदान में गए। दोनों कप्तानों ने अपनी टीम का दोनों प्रधानमंत्रियों से परिचय कराया और उसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री क्रिकेट की दो शीर्ष टीमों के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए अध्यक्ष दीर्घा में पहुंचे।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Give mothers, sisters their due rights’: PM Modi pushes for women's reservation from the ramparts of Red Fort

Media Coverage

‘Give mothers, sisters their due rights’: PM Modi pushes for women's reservation from the ramparts of Red Fort
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
August 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की भूमिका अद्वितीय रही है।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:

“आज सुबह ‘सदैव अटल’ पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की प्रगति में उनकी भूमिका अद्वितीय है!”